अयोध्या

2022 Election : बाबरी विध्वंस के आरोपी संतोष दुबे भाजपा के विरोध में अयोध्या से लड़ेंगे चुनाव

राम मंदिर आंदोलन से जुड़े बाबरी विध्वंस के आरोपी संतोष दुबे अयोध्या में चुनाव लड़ने की तैयारी के बाद भारतीय जनता पार्टी के लिए अब संघर्ष बढ़ गया है।

अयोध्याFeb 01, 2022 / 11:06 pm

Satya Prakash

बाबरी विध्वंस के आरोपी संतोष दुबे भाजपा के विरोध में अयोध्या से लड़ेंगे चुनाव

अयोध्या. 2022 विधानसभा चुनाव में अयोध्या सीट भारतीय जनता पार्टी को संघर्ष करना पड़ सकता है। क्योंकि जिस राम मंदिर को लेकर हमेशा इस सीट पर कब्जा जमाए रही वही राम मंदिर आंदोलन में बाबरी मस्जिद विध्वंस के आरोपी बने संतोष दुबे शिवसेना से चुनाव लड़ेंगे। इसके कारण अब अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है।
कारसेवकों को लेकर भाजपा से नाराज हैं संतोष दुबे

बाबरी विध्वंस मामले के मुख्य आरोपी रहे संतोष दुबे चुनाव लड़ने की तैयारी की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा से मेरी कोई नाराजगी नहीं है परंतु आक्रोश है कि उन्होंने कारसेवकों को नही पूछा गया। सैकड़ों लोग मारे गए थे उनको नही पूछा। उनके परिवार वालों को पूछा नहीं गया। रही हमारी बात तो हमारा जन्म राम काज के लिए हुआ। वो अब मंदिर बन रहा है। अब चुनाव लड़ना है। पार्टी का आदेश है तो चुनाव लड़ेगे। चुनाव लोकतंत्र का हिस्सा तमाम हिंदू संगठनों का निवेदन था। कल एक बैठक हुई थी। जिसमे 500 लोग थे उपस्थित। ब्राह्मण समाज के लोगो ने भी कहा कि आप अयोध्या विधानसभा से चुनाव लड़े। इतनी ब्राह्मणों की हत्या हुई उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के किसी विधायक ने कुछ नहीं बोला। आप जैसे लोगो की जरूरत है।
संतोष दुबे को मनाने में जुटे भाजपा नेता

अयोध्या विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी वर्तमान विधायक वेद प्रकाश गुप्ता को भी इस बार अपना उम्मीदवार चुना है तो वहीं समाजवादी पार्टी ने ब्राह्मण चेहरा के रूप में तेज नारायण पांडे को अयोध्या सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं इस बार शिवसेना के द्वारा राम मंदिर आंदोलन से जुड़े बाबरी विध्वंस के आरोपी संतोष दुबे को उम्मीदवार बनाकर एक नए चेहरे को सामने रखा है। जिसके कारण भाजपा के लिए संघर्ष बढ़ गया है वहीं अब भाजपा के नेता संतोष दुबे को मनाने में जुटी है।

Hindi News / Ayodhya / 2022 Election : बाबरी विध्वंस के आरोपी संतोष दुबे भाजपा के विरोध में अयोध्या से लड़ेंगे चुनाव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.