राम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला मंदिर के दो सहायक पुजारियों सहित 16 सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। इसके बाद पूरे अयोध्या सेनेटाइज किया गया। कार्यक्रम में उन्हीं अतिथियों को एंट्री मिली, जिनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। राम मंदिर के लिए 175 अतिथियों को निमंत्रण दिया गया था। सभी को कोविड-19 टेस्ट कराने को कहा गया था। यह कोरोना का खौफ ही था कि कोई केंद्रीय मंत्री भूमि पूजन कार्यक्रम में नहीं शामिल हो सका। करीब तीन दशकों तक रामलला के वकील रहे केंद्रीय मंत्री रविशंकर भी क्वारंटाइन हैं। कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी अस्पताल में भर्ती हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी क्वारंटाइन हैं। मंत्रियों सहित उत्तर प्रदेश के कई जनप्रतिनिधि भी संक्रमित हैं। इसके अलावा जो लोग अयोध्या पहुंचे हैं, वह सभी खुद को दूसरों दूर रखने की कोशिश करते नजर आये। हालांकि, कई जगहों पर रामभक्तों की उमड़ी भीड़ ने सोशल डिस्टेंसिंग को तार-तार कर दिया।