अयोध्या

Ayodhya News : विशेष आमंत्रित मेहमानों से जगमग होगा दीपोत्सव…प्रभु श्री राम के भव्य महल में विराजने के बाद पहली दीपावली

राम की अयोध्या नगरी में प्रभु के अपने भव्य महल में विराजने के बाद यह पहली दीवाली है। प्रशासन भी इसे भव्य स्वरूप करने में जुटा है। बता दें कि योगी सरकार के 2017 में आने के बाद अयोध्या नगरी गुलज़ार हुई। इस बार की दीवाली भी योगी सरकार विशेष तरह से मनाने की तैयारी कर रही है।

अयोध्याOct 15, 2024 / 09:51 am

anoop shukla

योगी सरकार द्वारा अयोध्या तीर्थ में आयोजित किए जा रहे आठवें दीपोत्सव समारोह की तैयारियां जोरों पर है। प्रशासनिक प्रयासों के अलावा डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय ने भी अपना काम तेजी से शुरू कर दिया है। इस साल का दीपोत्सव वाकई खास होने वाला है, जिसमें झारखंड से 150 आदिवासी प्रतिनिधि स्वयंसेवक के तौर पर घाटों पर दीप जलाने के लिए शामिल होंगे।दरअसल, अयोध्या में राम की पैड़ी पर 2017 में अपने शुभारंभ के बाद से दीपोत्सव ने लगातार साल दर साल नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस साल मुख्यमंत्री ने 25 लाख दीये जलाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य घोषित किया है, जिसके लिए सरयू नदी के तट पर 28 लाख दीये रखे जाने की योजना है।इस घोषणा के बाद अयोध्या नगरी को सुंदर बनाने के प्रयास शुरू हो गए हैं।

दीयों को जलाने के लिए 90 हजार लीटर सरसों के तेल

इस साल राम की पैड़ी पर होने वाले दीपोत्सव में स्थानीय नागरिकों को भी शामिल किया जाएगा।दीयों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए घाटों की संख्या 51 से बढ़ाकर 55 कर दी गई है, जिसमें चौधरी चरण सिंह, भजन संध्या स्थल समेत अन्य स्थान शामिल हैं।इसके अलावा दीयों को जलाने के लिए 90 हजार लीटर सरसों के तेल का इस्तेमाल होने की उम्मीद है।

दीपोत्सव पहले से भी ज्यादा भव्य करने की तैयारी

दीयों की संख्या बढ़ाने के साथ ही कपास की बत्ती का भी इंतजाम किया जा रहा है, जिसमें 40 लाख कपास की बत्ती इस्तेमाल करने की योजना है। इस महीने की 25 तारीख से राम की पैड़ी के घाटों पर स्वयंसेवक दीये रखना शुरू कर देंगे. वहीं, दीपोत्सव के नोडल अधिकारी डॉ. एसएस मिश्रा ने बताया, दीपोत्सव की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। इस साल भगवान राम अपने भव्य महल में विराजमान होंगे, इसलिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि दीपोत्सव पहले से भी ज्यादा भव्य हो।

Hindi News / Ayodhya / Ayodhya News : विशेष आमंत्रित मेहमानों से जगमग होगा दीपोत्सव…प्रभु श्री राम के भव्य महल में विराजने के बाद पहली दीपावली

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.