bell-icon-header
अयोध्या

अपर्णा यादव ने किए श्रीरामलला का दर्शन, बोलीं-आय प्रमाण-पत्र मांगे जाने से दिव्यांगों को होती हैं दिक्कतें

Aparna Yadav: अपर्णा यादव ने कहा कि प्रशासन की ओर से दिव्यांगजनों से आय प्रमाण पत्र मांगा जाता है, इससे उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस व्यवस्था में सुधार के लिए वे मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगी।

अयोध्याSep 29, 2024 / 09:08 am

Aman Pandey

Aparna Yadav: विश्व हिंदू परिषद और अशोक सिंघल फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित शिविर के दूसरे दिन शनिवार को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव भी उपस्थित रहीं। उन्होंने कारसेवक पुरम में आयोजित शिविर का दौरा किया और लाभार्थियों से बातचीत की, साथ ही, श्रीरामलला का दर्शन और पूजन भी किया।
अपर्णा यादव ने कहा कि प्रशासन की ओर से दिव्यांगजनों से आय प्रमाण पत्र मांगा जाता है, इससे उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस व्यवस्था में सुधार के लिए वे मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगी।

70 से अधिक लोगों की आंखों की जांच हुई

अपर्णा ने कहा कि उन्होंने पहली बार इतनी तेज़ी से कृत्रिम अंग तैयार होते और लगाए जाते देखा है। इस दौरान शिविर में आये 55 जरूरतमंदों के कृत्रिम अंग तैयार किए गए। 70 से अधिक लोगों की आंखों की जांच भी हुई। अन्य मरीजों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई।

सामवेद के मंत्र पाठ से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

शिविर की शुरुआत श्री राम वेद विद्यालय के आचार्य ऋषभ शर्मा द्वारा सामवेद के मंत्र पाठ से हुई, जबकि यजुर्वेद के मंत्रों का उच्चारण दुर्गा प्रसाद गौतम ने किया। इस दौरान पूरा परिसर वेद मंत्रों से गूंजता रहा। वेदपाठी की सस्वर ध्वनि वातावरण में देर तक गुंजरित होता रहा।
यह भी पढ़ें

अफजाल अंसारी के ‘कुंभ में गांजा’ वाले बयान पर BJP का पलटवार, बोली-देश की जनता देगी जवाब

चंपत राय ने दी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी

श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चंपत राय ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान जगद्गुरु द्वाराचार्य माधवाचार्य महाराज ने इस सेवा को ‘नर सेवा नारायण सेवा’ का उत्तम उदाहरण बताया।

Hindi News / Ayodhya / अपर्णा यादव ने किए श्रीरामलला का दर्शन, बोलीं-आय प्रमाण-पत्र मांगे जाने से दिव्यांगों को होती हैं दिक्कतें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.