बलेनो की भारतीय कार बाजार में अच्छी डिमांड ने हुंडई क्रेटा, टाटा पंच, महिंद्रा स्कॉर्पियो और टाटा नेक्सन जैसे पॉपुलर मॉडल्स को भी पीछे छोड़ दिया। यहां तक कि मारुति की स्विफ्ट, डिजायर, फ्रोंक्स और अर्टिगा ने भी इसकी सेल्स के आगे टिक पाने में असफल रही हैं।
जनवरी 2025 की टॉप-10 बेस्टसेलिंग कारें
कार मॉडल | सेल्स यूनिट्स |
मारुति सुजुकी वैगनआर | 24,078 |
मारुति सुजुकी बलेनो | 19,965 |
हुंडई क्रेटा | 18,522 |
मारुति सुजुकी स्विफ्ट | 17,081 |
टाटा पंच | 16,231 |
मारुति ग्रैंड विटारा | 15,784 |
महिंद्रा स्कॉर्पियो | 15,442 |
टाटा नेक्सन | 15,397 |
मारुति सुजुकी डिजायर | 15,383 |
मारुति सुजुकी फ्रोंक्स | 15,192 |
इंजन और परफॉर्मेंस?
बलेनो में 1.2-लीटर फोर-सिलेंडर K12N पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 83bhp की पावर जनरेट करने में सक्षम है। दूसरा ऑप्शन के तौर पर 1.2-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन भी मिलता है, जो 90bhp की पावर जनरेट करने में सक्षम है। दोनों ऑप्शन के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मौजूद है। यह CNG वर्जन में भी उपलब्ध है।डिजाइन और डाइमेंशन?
3990mm लंबाई, 1745mm चौड़ाई, और 2520mm व्हीलबेस के साथ, बलेनो का साइज इसे प्रीमियम लुक देता है। डिजाइन की बात करें तो रिडिजाइन किए गए एसी वेंट्स और 9-इंच का फ्री-स्टैंडिंग स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। ये भी पढ़ें- Zepto ने की Skoda के साथ साझेदारी, अब कार भी होगी घर पर डिलीवर