औरैया

करवा चौथ से पहले मातम; पत्नी की आत्महत्या के तीन घंटे बाद पति ने मौत को लगाया गले, जानें क्या हुआ?

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। यहां एक सिपाही की पत्नी ने खुदकुशी कर ली। खुदकुशी के कुछ समय बाद पुलिस के एक सिपाही ने भी अपनी जान दे दी।

औरैयाOct 19, 2024 / 03:32 pm

Prateek Pandey

पत्नी की आत्महत्या के तीन घंटे बाद पति ने मौत को लगाया गले

करवा चौथ से पहले एक ही दिन पति-पत्नी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। औरैया के बनारसीदास में विवाहिता ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार वालों को जब जानकारी हुई तो सब उसे लेकर हॉस्पिटल भागे जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पति की भी मौत की खबर सामने आती है। 

क्या है पूरा मामला

औरैया जिले में बनारसीदास के रहने वाली संतोषी शुक्रवार की सुबह अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। करीब 11 बजे के आस पास जानकारी होने पर संतोषी को किसी तरह परिजनों ने उतारा। सांसें चलती देख लोगों ने ससुरालीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। 
यह भी पढ़ें

अपने संसदीय क्षेत्र को 3200 करोड़ की सौगात देंगे PM Modi, 10 हाथों वाला बैनर बटोर रहा सुर्खियां

मायके और ससुराल वालों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बीच रायबरेली में तैनात महिला के पति के आत्महत्या की सूचना मिली। तीन घंटे के अंतराल में दंपती की मौत से घरों में कोहराम मच गया। इन सब के पीछे दंपती के बीच कलह की बात सामने आ रही है।

ससुरालीजनों पर लग रहा ये आरोप

मृतक पति उपेंद्र कुमार रायबरेली के ऊंचाहार में सिपाही के पद पर तैनात थे। पत्नी संतोषी के मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि शादी के कुछ महीने बाद से ही उपेंद्र और ससुरालीजन संतोषी को किसी न किसी बात को लेकर परेशान किया करते थे। 
यह भी पढ़ें

उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें

तो क्या छुट्टी ना लेना बनी वजह? 

दोपहर ढाई बजे के आस-पास सूचना आई कि उपेंद्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला है। उपेंद्र के बड़े भाई ने बताया कि मामूली कलह दोनों की जान ले लेगा किसी ने नहीं सोचा था।  जानकारी सामने आ रही है कि करवाचौथ पर संतोषी अपने सिपाही पति उपेंद्र के साथ रायबरेली जाने के लिए तैयार थी। त्योहार के लिए उपेंद्र को छुट्टी न मिलने पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। 

Hindi News / Auraiya / करवा चौथ से पहले मातम; पत्नी की आत्महत्या के तीन घंटे बाद पति ने मौत को लगाया गले, जानें क्या हुआ?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.