15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वास्तु उपायों के साथ ही जानें व्रत और शंख के लाभ और गाय से जुड़ी कुछ खास बातें

उपाय- जो आपके जीवन को सरल बनाएं - वास्तु के कुछ खास उपाय व आपके मन में उठ रहे कुछ सवाल और उनके जवाब

2 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Sep 09, 2023

vastu_and_astro.png

,,

भारत का अत्यंत प्राचीन शास्त्रों में से एक वास्तु शास्त्र भी है और इसे स्थापत्य वेद की संज्ञा वैदिक काल में भी दी गई है। भले ही अनेक लोग आज इस शास्त्र को लेकर संदेह व्यक्त करते हैं, लेकिन आपको यह बता दें कि समय-समय पर विभिन्न जगह पर की गई खुदाई में पुरातत्ववेताओं को जो प्राचीन बस्तियों के खंडहर मिले हैं या भग्नावशेष मिले हैं, वे इस बात की गवाही देते हैं कि प्राचीन समय में मंदिर बस्तियों और नगरों का निर्माण वास्तु शास्त्र के सिद्धांत के अनुसार ही होता था और यही वजह है कि तब लोग अपेक्षाकृत अधिक सुखी थे।


वास्तु उपाय...
- पानी में नमक डालकर घर में पोछा लगाना वास्तु के अनुसार अच्छा होता है। वास्तुशास्त्र के मुताबिक ऐसा करने से घर दोषमुक्त होता है। विज्ञान की बात करें, तो ऐसा करने से मच्छर-मक्खी नहीं पनपते हैं।

- चाहे आपको कितनी भी पसंद हो, घर में डूबती नाव या जहाज की पेंटिंग न लगाएं। इससे नेगेटिविटी बढ़ती है। सकारात्मक तस्वीरें ही लगाएं। इससे मन को प्रसन्नता मिलती है।

- घर में कपड़े इधर-उधर न बिखरे रहें। इससे वास्तुदोष होता है। घर के कुछ सदस्यों का इससे क्रोध बढ़ता है। इसलिए ध्यान रखें घर में शांति और सुकून के लिए न तो कपड़े बिखरें हों और न चप्पलें।

ध्यान रहे कि घर में सदैव वास्तु के मुताबिक ही वेंटिलेशन होना चाहिए। घर में हवा और नेचुरल लाइट न आए, तो सेहत पर विपरीत असर पड़ता है।

Astrology- कुछ खास सवाल और उनके जवाब-

कुछ ऐसे सवाल जिनके जवाब अक्सर लोग ज्योतिष में तलाशते हैं। जिन्हें जानने की जिज्ञासा रहती है। ऐसे ही सवालों के जवाब यहां जानिए ज्योतिषाचार्य मुकेश भारद्वाज से।

सवाल- व्रत रखने से क्या लाभ होता है ?
सनातन संस्कृति में व्रत उपवास का बहुत महत्त्व है। इससे न केवल आत्मिक, वैचारिक शुद्धि होती है, बल्कि शारीरिक शुद्धि का उद्देश्य भी पूरा होता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए, तो व्रत-उपवास रखने से न सिर्फ वजन कम होता है, बल्कि पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है।

सवाल- शंख बजाने से क्या लाभ होता है ?
आसपास के वातावरण की शुद्धि होती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में लाभकारी है। शंख बजाने से सकारात्मक ऊर्जा वातावरण में फैलती है। शंख की ध्वनि से नकारात्मक शक्तियां भी दूर होती हैं। फेफड़े मजबूत होते हैं। शंख में रखा हुआ पानी पीने से हड्डियों संबंधी समस्या दूर होती हैं। गले में मौजूद मांसपेशियों का व्यायाम होता है।

सवाल- घर में गाय पालना क्यों अच्छा माना जाता है ?
सनातन संस्कृति के अनुसार घर में गाय पालना सभी प्रकार के वास्तु दोषों की शांति करने का एक अचूक उपाय है। गाय की सेवा पुण्य कार्य माना गया है। वहीं घर में गाय पालते हैं, तो सेहत अच्छी रहेगी।