धर्म/ज्योतिष

Surya Gochar Mithun: बुध शुक्र और सूर्य 4 राशि के लोगों को बनाएंगे धनवान, सूर्य गोचर से बदलेंगे सबके हालात

Surya Gochar Mithun June: वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करता है। 15 जून को सूर्य राशि परिवर्तन कर मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। यहां पहले से ही बुध और शुक्र विराजमान हैं। इससे मिथुन राशि में बुध, शुक्र और सूर्य की युति बनने से त्रिग्रही योग समेत कई योग बन रहे हैं। इससे 4 राशि के लोग धनवान बनेंगे। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से जानते हैं कि कौन हैं वो लकी राशियां।

भोपालJun 16, 2024 / 12:33 pm

Pravin Pandey

मिथुन राशि में बुध, शुक्र और सूर्य की युति बनने से त्रिग्रही योग समेत कई योग बन रहे हैं।

Surya Gochar Mithun June: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 12 जून को शुक्र ग्रह ने मिथुन राशि में प्रवेश किया था। इसके बाद 14 जून को इसी राशि में बुध गोचर किया था, अब 15 जून को आत्मा के कारक सूर्य का मिथुन राशि में गोचर हुआ है। इधर, शुक्र, बुध की युति से लक्ष्मी नारायण योग बना है, वहीं बुध, सूर्य युति से बुधादित्य योग और शुक्र सूर्य युति से शुक्रादित्य योग बना है। साथ ही मिथुन राशि में बुध, शुक्र, सूर्य की युति त्रिग्रही योग बनाने लगा है। इससे कुछ राशियों को बहुत अधिक लाभ होगा। आइये जानते हैं कि इससे कौन सी राशियों को विशेष लाभ मिलेगा …

वृषभ राशि

शुक्र, बुध, सूर्य की मिथुन राशि में युति वृषभ राशि के लोगों की वाणी में मधुरता लाएगा, जिससे वृषभ राशि के व्यापारियों को लाभ होगा। नए अवसर मिलेंगे। पार्टनर और परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ता मजबूत होगा। पारिवारिक झगड़े सुलझेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों के वेतन में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। वृषभ राशि के अविवाहित लोगों के विवाह के योग बन सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए शुक्र बुध सूर्य की युति शुभ परिणाम देगा। मिथुन राशि में बन रहे इस त्रिग्रही योग के कारण कन्या राशि के लोग व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में रचनात्मकता, बुद्धिमत्ता और संचार कौशल बढ़ता देखेंगे। इस समय आप लोग अच्छा धन लाभ कमाएंगे और जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः Trigrahi Yog: मिथुन राशि में तीन बड़े ग्रह बना रहे त्रिग्रही योग, जानिए किन राशियों को होगा धन लाभ

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए शुक्र सूर्य बुध की युति त्रिग्रही योग बना रही है। इस समय आमतौर पर महंगे खेल खेलने में रूचि बढ़ेगी। यदि संगीत, ब्यूटी पार्लर, फिल्म, चार्टर्ड अकाउंटेंसी, लेखन आदि क्षेत्रों से जुड़े हैं तो इस समय आप अच्छी कमाई करेंगे। साथ ही इनको करियर में तरक्की मिलेगी और आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी।
यदि आपका खुद का व्यापार है तो दोगुना लाभ होगा। त्रिग्रही योग के कारण आपको निश्चित रूप से लंबी और छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। संभावना है आपको विदेश जाने का मौका मिले। तुला राशि के जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की इच्छा रखते हैं तो यह मनोकामना पूरी होगी। आप व्यावसायिक यात्रा या घूमने के लिए विदेश यात्रा पर जाना चाह रहे हैं तो सफलता मिलेगी।

धनु राशि

त्रिग्रही योग धनु राशि वालों की वाणी और संचार को शानदार बनाएगा। इस समय आपका व्यापार दिन दूना रात चौगुना फलेगा-फूलेगा। साथ ही आपका नए-नए लोगों से संपर्क होगा, इसका व्यापार में लाभ होगा। पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं तो नया पार्टनर आपसे जुड़ सकता है। साथ ही आपका संबंध पार्टनर से अच्छा रहेगा। हालांकि, रिश्ते को लेकर सावधान भी रहना होगा। इसका बुरा असर आपके व्यवसाय पर पड़ेगा। त्रिग्रही योग से उन लोगों को भी लाभ होगा जो नौकरीपेशा हैं।

संबंधित विषय:

Hindi News / Astrology and Spirituality / Surya Gochar Mithun: बुध शुक्र और सूर्य 4 राशि के लोगों को बनाएंगे धनवान, सूर्य गोचर से बदलेंगे सबके हालात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.