scriptSurya Gochar 2024: 12 महीने बाद चंद्रमा की राशि में आएंगे सूर्य, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत | Surya Gochar 2024 July Sun Transit Cancer Zodiac sign will come in Moon sign after 12 months surya rashi parivartan luck of these 5 zodiac signs will shine | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

Surya Gochar 2024: 12 महीने बाद चंद्रमा की राशि में आएंगे सूर्य, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

Surya Gochar 2024: 12 जुलाई को नवग्रहों के राजा सूर्य 16 जुलाई 2024 को चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर करने वाले हैं। इसका सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक असर पड़ता है। इस सूर्य राशि परिवर्तन से कई राशि के लोगों की किस्मत चमक जाएगी। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां (surya rashi parivartan)….

भोपालJul 15, 2024 / 02:09 pm

Pravin Pandey

Surya Gochar 2024 July

Surya Gochar 2024: 12 महीने बाद चंद्रमा की राशि में आएंगे सूर्य, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

वृषभ राशि

Surya Gochar 2024: सूर्य का कर्क राशि में गोचर वृषभ राशि वालों की नौकरी में बदलाव का संकेत है। अगर आप नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए शुभ है। इस समय आप अच्छा पद हासिल करने में सफल रहेंगे। साथ ही यह नौकरी आपके लिए लाभदायक रहेगी। सूर्य का कर्क राशि में गोचर वृषभ राशि के लोगों की नौकरी में स्थानांतरण करा सकता है।
इसके अलावा जिन लोगों का अपना व्यापार है, उनके लिए भी यह गोचर बिजनेस में सकारात्मक बदलाव लाएगा। यह समय मार्केटिंग और सेल्स की नई रणनीतियों को लागू करने के लिए शुभ है, जिससे कारोबार में तरक्की होगी। मार्केट में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यक्तिगत जीवन में सूर्य गोचर के कारण वृषभ राशि वाले सख्त निर्णय लेंगे। ये निर्णय आपके पारिवारिक जीवन को प्रभावित कर सकते हैं।
surya gochar ka vrishabh rashi par prabhav

मिथुन राशि

सूर्य देव का कर्क राशि में गोचर के कारण अगले एक महीने मिथुन राशि के लोगों को भाई-बहनों का साथ दिलाएगा। आपके भाई बहन आपकी आर्थिक सहायता करेंगे।दोस्तों का भरपूर साथ मिलेगा, वे भी आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। इससे आपका दोस्तों पर विश्वास बढ़ेगा। इस महीने सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को धन लाभ के कई बेहतरीन मौके मिलेंगे। जबकि अन्य नौकरीपेशा की वेतन वृद्धि हो सकती है। यदि आपका खुद का व्यापार है तो इस समय अच्छा लाभ मिलेगा, आप जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही फल मिलेगा। कुल मिलाकर अगले 30 दिन आपको अच्छा धन लाभ हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः Saptahik rashifal 14 July To 20 July 2024: नए सप्ताह में दो राशियों पर धन वर्षा, साप्ताहिक राशिफल में जानें किसकी चमकेगी किस्मत

mithun rashi par surya rashi parivartan ka prabhav

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए सूर्य राशि परिवर्तन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और धन-समृद्धि में भी वृद्धि होगी। व्यापार के क्षेत्र में अपार सफलता और नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। सूर्य के कर्क में उपस्थित से कन्या राशि के लोगों को समाज के अमीर और सरकार के प्रभावशाली व्यक्तियों का साथ मिलने से लाभ होगा। सूर्य गोचर विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी है जो सरकारी नौकरी करते हैं क्योंकि अब उन्हें अपने काम से उच्च लाभ होगा। जो लोग पब्लिक सेक्टर में नौकरी करते हैं, उन्हें कोई उच्च पद मिलने का योग बनेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का व्यवहार आपके प्रति अच्छा रहेगा।
surya gochar ka kanya rashi par prabhav

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए सूर्य का कर्क राशि में गोचर सकारात्मक फल देगा। इन लोगों का प्रदर्शन कार्यक्षेत्र में शानदार रहेगा और सहकर्मी प्रशंसा करेंगे। एक अलग पहचान बनेगी, पदोन्नति और वेतन वृद्धि का मौका मिलेगा। कार्यस्थल में सब आपको एक लीडर के रूप में देखेंगे और आपका सम्मान बढ़ेगा। ओवर कॉंफिडेंट होने से बचने की सलाह दी जाती है। तुला राशि के जो लोग अपना व्यापार करते हैं, उनके लिए सूर्य का कर्क राशि में गोचर मनचाहा लाभ देगा। आपको व्यापार में कुछ बड़े लोगों से नेटवर्किंग से जुड़े मौके मिलेंगे जो कारोबार को बढ़ाने में मददगार बनेंगे। इससे आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। सेल्स और मार्केटिंग में बेहद सक्रिय होंगे।
surya gochar ka tula rashi par prabhav
ये भी पढ़ेंः Weekly Horoscope 14 July To 20 July: नए सप्ताह में मेष, वृषभ समेत इन 3 राशियों को धन लाभ, साप्ताहिक राशिफल में जानें भविष्य

वृश्चिक राशि

सूर्य का कर्क राशि में गोचर वृश्चिक राशि वालों का समाज में मान-सम्मान बढ़ाएगा। समाज में आपकी अलग पहचान बनेगी। इस राशि के लोग अगले एक महीने धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। सूर्य का कर्क राशि में गोचर आपकी मुलाकात कुछ नए लोगों से कराएगा, जिससे आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको पिता के साथ रिश्ते में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है और उनको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं।
इसलिए आपको थोड़ा सावधान रहना होगा और पिता की सेहत का ख्याल रखना होगा। करियर के लिए अगला एक महीना औसत रहेगा। इस दौरान अचानक से नौकरी में स्थानांतरण या फिर डिपार्टमेंट में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि सूर्य का कर्क राशि में गोचर नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे वृश्चिक राशि के लोगों के लिए शुभ साबित होगा। जो जातक अपना व्यापार करते हैं, तो उन्हें अनुकूल परिणाम मिलेगा। विशेष रूप से रियल एस्टेट, ट्रवेल इंडस्ट्री और सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों के लिए यह समय शुभ रहेगा।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Surya Gochar 2024: 12 महीने बाद चंद्रमा की राशि में आएंगे सूर्य, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

ट्रेंडिंग वीडियो