आइये जानते हैं शुक्र गोचर से किन राशियों को लाभ और किसे नुकसान होगा
मेष राशि
12 जून को मिथुन राशि में शुक्र गोचर मेष राशि वालों के लिए शुभ फल देगा। इस समय मेष राशि वालों का संचार कौशल बढ़ेगा, और अपना प्रभाव बढ़ाने में सफल होंगे। आपका आचरण लोगों को आकर्षित करेगा और मेष राशि वाले जीवन के सभी क्षेत्रों में नेतृत्व करेंगे। इस समय वीकेंड की छुट्टी के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। यह समय मेष राशि वालों के लिए आरामदायक रहेगा।वृषभ राशि
शुक्र गोचर का प्रभाव वृषभ राशि वालों के पारिवारिक जीवन पर पड़ेगा। इस समय वृषभ राशि वाले परिवार के सदस्यों के साथ अधिक से अधिक गुणवत्तापूर्ण समय बिताने में सफल होंगे। कम से कम अगले दो से तीन महीनों तक ये आपके लिए प्राथमिकता में रहेंगे। हालांकि इस समय क्रोध करने से बचें और अपनों से बहस न करें वर्ना उन्हें ठेस पहुंच सकती है। शुक्र की रूकावटो को दूर करने घी वाले भोजन का सेवन करें।मिथुन राशि
शुक्र गोचर मिथुन राशि में ही हो रहा है। इसलिए शुक्र राशि परिवर्तन की अवधि में मिथुन राशि वाले खुद पर और अपने विकास पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इस समय मिथुन राशि वाले भविष्य के लिए लक्ष्य भी निर्धारित करेंगे। अपनी कुंडली में शुक्र को मजबूत बनाने के लिए 6 मुखी रूद्राक्ष पहनें। ये भी पढ़ेंः Santan Prapti Me Badha: ये ग्रह संतान सुख में कराते हैं देरी, जल्दी बच्चे के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय
कर्क राशि
शुक्र गोचर अवधि में कर्क राशि वालों को आसमान छूने का मौका मिलेगा और इस समय आपको विदेश से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। लेकिन इस समय आपका खर्च बढ़ सकता है। इसलिए खर्च पर नियंत्रण रखें।सिंह राशि
शुक्र का राशि परिवर्तन जीवन, भाग्य और उसके लाभों पर केंद्रित करेगा। शुक्र गोचर के कारण सिंह राशि वालों का भाग्य साथ देगा। आपको अपने कार्यों का अच्छा परिणाम मिलेगा। कभी आपको तुरंत या थोड़ी देरी से लाभ मिलेगा। इसलिए धैर्य रखने की जरूरत होगी। तनाव को कम करने के लिए प्रयास करना होगा।कन्या राशि
12 जून को होने वाला शुक्र राशि परिवर्तन कन्या राशि वालों के कामकाजी और पेशेवर जीवन पर असर डालेगा। इस समय कन्या राशि वालों को कार्यस्थल पर सतर्क रहना होगा ताकि किसी को आपके काम में हस्तक्षेप करने का मौका न मिले। साथ ही कोई भी आपके लक्ष्यों को लेकर परेशान न कर सके। ये भी पढ़ेंः Ekadashi Vrat Paran Niyam : एकादशी पारण का नियम जानना जरूरी, इस दिन क्या खाएं और क्या नहीं
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए मिथुन राशि में शुक्र का गोचर धर्म के प्रति रूझान बढ़ाएगा। इसलिए आपमें धर्म और उसके लिए काम करने की तीव्र इच्छा और प्रेरणा मिलेगी। इसके कारण इस अवधि में आप अक्सर मंदिरों और अन्य पवित्र स्थानों पर जाते नजर आएंगे। आध्यात्मिक पुस्तकें आपको आकर्षित करेंगी और आप एक उत्साही पाठक बन जाएंगे।वृश्चिक राशि
शुक्र का मिथुन राशि में गोचर आपको आध्यात्मिक और गुप्त विज्ञान की ओर प्रेरित करेगा। यह आपके जीवन में बदलाव लाएगा।धनु राशि
शुक्र गोचर धनु राशि वालों के जीवनसाथी से रोमांस बढ़ाएगा। इसके साथ ही पार्टनरशिप के मामलों और व्यावसायिक साझेदारों के बीच घनिष्ठता बढ़ेगी। हालांकि जीवनसाथी कुछ इच्छाओं और अपेक्षाओं के पूरा न होने से नाखुशी जाहिर कर सकता है। लेकिन समस्याएं बातचीत से हल हो सकती हैं। हीरा पहनने से शुक्र ग्रह मजबूत होगा और राहत मिलेगी। लेकिन किसी ज्योतिषी से बात जरूर करें। ये भी पढ़ेंः Shani Vakri: शनि जल्द चलेंगे उल्टी चाल, जानें 139 दिन किस पर रहेगी टेढ़ी नजर और किसको देंगे अकूत धन