scriptShukra Ast 2024: इस डेट को सुख देने वाले शुक्र होंगे अस्त, मेष से मीन तक किसे लाभ और किसे हानि | Shukra Asta 2024 Mesh Rashi effect Venus set aries shukra gochar horoscope who will benefit who will suffer from Aries to Pisces shukra ast kya hota hai | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

Shukra Ast 2024: इस डेट को सुख देने वाले शुक्र होंगे अस्त, मेष से मीन तक किसे लाभ और किसे हानि

Shukra Ast 2024: सुख समृद्धि प्रदाता शुभ ग्रह शुक्र मेष राशि में 1 मई 2024 को अस्त होने वाले हैं। इस समय शुक्र प्रभावहीन हो जाएंगे, इससे जिन राशियों को अभी तक लाभ हो रहा है उनके लिए मुश्किल हो सकती है और जिन राशियों को नुकसान हो रहा है उन्हें लाभ हो सकता है। आइये जानते हैं शुक्र अस्त से किन राशियों को लाभ होगा और किसे नुकसान..

Apr 29, 2024 / 07:50 pm

Pravin Pandey

Shukra Asta 2024 Mesh Rashi effect

शुक्र अस्त 2024 का असर

शुक्र अस्त होने से शुभ प्रभाव में आती है कमी (shukra ast kya hota hai)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र जब परिभ्रमण करते सूर्य के करीब पहुंच जाता है तो यह प्रभावहीन हो जाता है। यह अवस्था शुक्र अस्त कहलाती है। शुक्र ग्रह सुख, प्रेम, सुंदरता और विलासिता का कारक है। लेकिन शुक्र अस्त होने से इसके शुभ परिणाम में भी कमी आ जाती है। शुक्र अस्त होने से लोगों के जीवन में असंतुष्टि की भावना बढ़ती है, सुख विलासिता में कमी आती है, प्रेम और रोमांस के संदर्भ में ज्यादा अनुकूल परिणाम नहीं मिलते।

शुक्र के मेष राशि में अस्त होने का प्रभाव

मेष राशि

शुक्र के मेष राशि में अस्त होने से मेष राशि वालों को अधिक अच्छे परिणाम नहीं मिलते। इस समय अहंकार बढ़ सकता है। इस अवधि में भाग्य साथ नहीं देगा, जीवन के लक्ष्य पाने में बाधा आ सकती है। जो लोग व्यापार करते हैं, उन्हें परेशानी होगी। करियर में काम का दबाव बढ़ेगा। आशंका है कि वरिष्ठों से काम की सराहना नहीं मिलेगी। इस समय आप असंतुष्ट हो सकते हैं। अगर आप प्रमोशन या नौकरी में मिलने वाले अन्य लाभों की उम्मीद लगाए हुए हैं तो यह अवधि अनुकूल नहीं रहेगी। जो लोग व्यापार करते हैं उन्हें पार्टनर के साथ समस्या होगी। हालांकि यह व्यापार लाभदायक रहेगा।
इधर कारोबार में लक्ष्य हासिल नहीं कर पाएंगे। विदेशी स्रोतों से अच्छा पैसा कमाएंगे। यहां से इंसेंटिव और अन्य लाभ भी मिल सकता है। इस दौरान आप पैसा तो कमाएंगे, लेकिन बचत नहीं कर पाएंगे। मेष राशि वालों को अहंकार के कारण पार्टनर से समस्या होगी। आपका साथी के साथ बहस या मतभेद हो सकती है। आप दोनों के रिश्ते में खुशियां नहीं रहेंगी। शुक्र अस्त अवधि में थकान, मोटापा और आंखों से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। शुक्र ग्रह के लिए शुक्रवार के दिन यज्ञ/हवन करें।

वृषभ राशि

शुक्र अस्त होने से वृषभ राशि वालों को पैतृक संपत्ति, शेयर और लोन आदि अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। इन लोगों को नौकरी में वरिष्ठों के साथ रिश्ते में समस्या आएगी। काम में अड़चन आएगी। जिन लोगों का व्यापार है उन्हें बिजनेस के विस्तार में दिक्कत आएगी। हालांकि इन लोगों को व्यापार में मनचाहा लाभ नहीं मिलेगा। आर्थिक रूप से जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन उन्हें पूरा करने में दिक्कत होगी। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर काफी धन खर्च करना पड़ेगा। इस समय पैसों की बचत होने की संभावना कम है।
घर-परिवार की समस्या के कारण आप पार्टनर के साथ मधुर संबंध बनाए रखने में असफल रहेंगे। आप दोनों में गलतफहमी हो सकती है। शुक्र अस्त अवस्था के दौरान वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाए रखने के लिए आपको अपने गुस्से पर नियंत्रित करना चाहिए और परिस्थितियों के बीच सामंजस्य बिठाने की जरूरत होगी। शुक्र के मेष राशि में अस्त होने से गले और पैरों में दर्द और पाचन से जुड़ी समस्याएं घेर सकती हैं। प्रतिदिन 24 बार ॐ भार्गवाय नमः का जाप करें।

मिथुन राशि

शुक्र अस्त होने से मिथुन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों और सहकर्मियों से सराहना मिलेगी। नौकरी में शानदार प्रदर्शन पर आपको इंसेंटिव और दूसरे लाभ मिलेंगे। काम के सिलसिले में विदेश जाने के योग बनेंगे। आपका खुद का व्यापार है तो अच्छा लाभ होगा, बिजनेस का विस्तार होगा। आप व्यापार में पार्टनर के साथ रिश्ते को अच्छा बनाए रखने में सफल रहेंगे और पार्टनरशिप में उच्च मूल्य भी स्थापित कर सकेंगे। आप अपनी बुद्धि के दम पर कारोबार को बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। इस अवधि में पैसा कमाने के साथ-साथ पैसों की बचत भी कर सकेंगे।
इस अवधि में कड़ी मेहनत की बदौलत इंसेंटिव और बोनस के रूप में धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी,पार्टनर से रिश्ते में प्रेम और समझ बढ़ेगी। आपका रिलेशनशिप परिपक्व होगा। अब आप दोनों का स्वभाव एक-दूसरे के साथ दोस्ताना रहेगा। रिश्ता मजबूत होगा। शुक्र के मेष राशि में अस्त होने का समय सेहत के लिए अच्छा रहेगा। बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं रहेगी, आपको तनाव, थकान आदि छोटी-मोटी शिकायत हो सकती है। प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
ये भी पढ़ेंः बुध इस डेट से मेष राशि में करेंगे भ्रमण, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

कर्क राशि

शुक्र अस्त होने से इन लोगों की सुख-सुविधाओं में कमी आएगी। आपको तनाव झेलना पड़ सकता है। आपको धन बहुत सोच-समझकर खर्च करना होगा। शुक्र के मेष राशि में अस्त होने का समय नौकरी करने वाले लोगों के लिए अच्छी नहीं है, क्योंकि आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने वरिष्ठों की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहेंगे और इसके लिए मेहनत करेंगे। लेकिन सराहना नहीं मिलेगी। आशंका है कि प्रमोशन और अन्य लाभ न मिले।
व्यापार करने वालों के लिए अच्छी मात्रा में लाभ कमाना कठिन रहेगा। अगर आप मुनाफा कमा भी लें तो बचत नहीं होगी। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले लोगों को समस्या होगी। कर्क राशि वालों के खर्च बढ़ेंगे, आप अपने जीवन के लक्ष्यों को पूरा नहीं कर सकेंगे। आपको धन हानि होगी। उधार लेना पड़ सकता है। पार्टनर से अनबन होगी। स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। आंखों के साथ-साथ माता का भी विशेष रूप से ध्यान रखना पड़ेगा। शनिवार के दिन कौओं को भोजन खिलाना होगा।

सिंह राशि

शुक्र का मेष राशि में अस्त होना सिंह राशि वालों के लिए संतान के विकास की चिंता बढ़ाएगा। सिंह राशि वालों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों का स्थानांतरण हो सकता है। हालांकि, इन दोनों ही स्थितियों में आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने में असफल रहेंगे। आप जो भी मेहनत करेंगे, उसके लिए आपको सराहना नहीं मिलेगी। खुद का व्यापार है तो पार्टनरशिप में समस्या होगी। इससे आय और लाभ में कमी होगी।
इस समय आपके पास धन आने की रफ्तार औसत रहेगी। आय में वृद्धि के स्रोत भी सीमित रहेंगे, धन की भी आप ज्यादा बचत नहीं कर पाएंगे। पार्टनर के साथ रिश्ते में प्रेम और सौहार्द्र की कमी रहेगी। इस समय आपको संतान के स्वास्थ्य पर धन खर्च करना पड़ सकता है। आपको कोई एलर्जी परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देना होगा दुर्गा चालीसा का पाठ राहत देगा।

कन्या राशि

शुक्र मेष राशि में अस्त के दौरान कन्या राशि वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। नए-नए दोस्त बनाने और नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। करियर में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपकी सराहना होगी। कन्या राशि वालों को पदोन्नति मिलेगी। हर कदम पर वरिष्ठों और सहकर्मियों का साथ मिलेगा।
जिन लोगों का अपना व्यापार है, वह अच्छा लाभ कमाएंगे। बचत करने में कामयाब रहेंगे। शानदार काम पर बोनस और अन्य लाभ भी पाएंगे। पार्टनर और परिवार के सदस्यों के साथ मधुर रिश्ते बनाए रख सकेंगे। हालांकि यह समय स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। पैरों में दर्द रह सकता हैं। प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

तुला राशि

शुक्र मेष राशि में अस्त होने पर तुला राशि वालों को कामों के सकारात्मक परिणाम आसानी से नहीं मिलेंगे। दोस्त और सहकर्मियों से आपको टक्कर मिल सकती है। तुला राशि वालों पर नौकरी का दबाव हो सकता है। आप नौकरी में बदलाव चाहते हैं या विदेश में नौकरी करने का मन बना रहे हैं तो परिश्रम करना पड़ेगा। वरिष्ठों के साथ रिश्ते में समस्या आएगी। इसका असर पेशेवर जीवन पर दिखाई देगा। सहकर्मियों के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव आएगा। इस समय जिन लोगों का अपना व्यापार है, उन्हें शुक्र अस्त के दौरान ज्यादा लाभ नहीं मिलेगा। लाभ औसत रूप से ही मिलेगा। आप तनाव में आ सकते हैं।
यह समय बिजनेस पार्टनर के साथ भी व्यापार में समस्याएं लेकर आएगा। अगर आप किसी नई पार्टनरशिप में आने के बारे में सोच रहे हैं, तो इस समय बचें। इसमें मतभेद होंगे। इस समय खर्च बढ़ेंगे, आमदनी खर्च से कम ही रहेगी। आप चिंता में डूबे दिखाई दे सकते हैं। यात्राओं के दौरान बेहद सतर्क रहना होगा क्योंकि आपको धन हानि उठानी पड़ सकती है। इस समय पार्टनर के साथ बहस या फिर वाद-विवाद हो सकता है। अहंकार से समस्या हो सकती है। पैरों में दर्द परेशान कर सकता है। मंगलवार और शुक्रवार के दिन मंदिर में देवी दुर्गा की उपासना करें।
ये भी पढ़ेंः Nakshatra Parivartan: गुरु के नक्षत्र में शनि करेंगे दूसरे चरण की शुरुआत, जाग जाएगा इन राशियों का सोया भाग्य

वृश्चिक राशि

शुक्र अस्त के कारण वृश्चिक राशि वालों के लिए अनुकूल परिणाम पाना थोड़ा मुश्किल रह सकता है। इससे आप असंतुष्ट रहेंगे, नौकरी करने वाले अपना काम समय पर पूरा करने में नाकाम रहेंगे। ऑफिस में वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ रिश्ते में दिक्कत आएगी। काम का दबाव बढ़ेगा, और कड़ी मेहनत की सराहना नहीं मिलेगी।
अगर आपका खुद का व्यापार है तो लाभ प्राप्त करने की राह में रोड़े आएंगे। धन हानि हो सकती है और बिजनेस पार्टनर के साथ भी समस्या आएगी। वृश्चिक राशि वालों के खर्च बढ़ेंगे। इससे आपको नुकसान होगा, जमा पूंजी भी खर्च हो सकती है। रिश्ते में पार्टनर के साथ आपसी तालमेल का अभाव रहेगा क्योंकि आप दोनों के बीच अहंकार से जुड़ी समस्याओं की वजह से मतभेद हो सकते हैं। शुक्र के मेष राशि में अस्त होने से आंखों से जुड़े रोग घेर सकते हैं। सौंदर्य लहरी का पाठ लाभ देगा।

धनु राशि

मेष राशि में शुक्र अस्त एलर्जी और सर्दी से जुड़ी समस्याओं से परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आप पर काम का दबाव थोड़ा अधिक हो सकता है, जिसमें ज्यादा समय और ऊर्जा देना होगा। अधिकारियों के साथ भी आपके संबंधों पर असर पड़ सकता है। इस अवधि में आप चाहे जितनी भी कड़ी मेहनत करें, संभव है सराहना न मिले। अगर आप व्यापार करते हैं तो बिजनेस को सही तरीके से चलाने के लिए आपको अच्छी योजना का निर्माण करना होगा। बिजनेस पार्टनर के साथ भी आपके मतभेद हो सकते हैं जिसके चलते हानि हो सकती है। यदि आप व्यापार के संबंध में निवेश जैसा कोई बड़ा फैसला लेने की सोच रहे हैं, तो आपको इससे फिलहाल टाल देना चाहिए।
शुक्र के मेष राशि में अस्त होने से खर्च बढ़ेंगे, जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। धन की बचत करने में भी आप असफल रहेंगे। जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। पार्टनर के साथ रिश्ते में समस्या आएगी। इसकी वजह से घर-परिवार में विवाद होंगे। आप दोनों के बीच से खुशियां नदारद रहेंगी। अगर आप साथी के साथ रिश्ते को बेहतर बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको रिलेशनशिप में तालमेल बिठाने की कोशिश करें। शुक्र मेष राशि में अस्त के दौरान आपको तनाव की समस्या परेशान कर सकती है। किसी मंदिर में भगवान शिव को दूध अर्पित करें।

मकर राशि

शुक्र अस्त मकर राशि वालों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा। इस समय आप संतुष्ट रहेंगे। शुक्र अस्त के दौरान आप कोई बड़ा फैसला लेने के बारे में सोच-विचार करने में व्यस्त रहेंगे। आपके भीतर रचनात्मकता बढ़ेगी, इन रूचियों का उपयोग करके अपनी क्षमताओं का विस्तार कर सकेंगे। पेशेवर जीवन में भी अच्छी स्थिति रहेगी, जिससे काम में प्रदर्शन शानदार रहेगा। काम के प्रति आपका समर्पण कार्यक्षेत्र में प्रशंसा दिलाएगा। ऑफिस में सराहना भी मिलेगी। मकर राशि के जो लोग व्यापार करते हैं, उन्हें बिजनेस पार्टनर की तरफ से कुछ समस्याएं आ सकती हैं। हालांकि, इन बाधाओं के बावजूद आप अच्छा लाभ कमाने में सफल होंगे। लेकिन शुक्र अस्त के दौरान बीच-बीच में व्यापार में परेशानियां बनी रह सकती हैं, लेकिन अपनी बुद्धि से आप लाभ कमा लेंगे।
इस समय मकर राशि वालों को अच्छा खासा धन लाभ होगा। विभिन्न स्रोतों से धन आने के योग बनेंगे। धन की बचत करने के साथ-साथ उन पैसों का सही इस्तेमाल भी करेंगे। प्रेम जीवन में मकर राशि के लोग पार्टनर के साथ रिश्ते में मधुर संबंध बनाए रखने में कामयाब रहेंगे।आप साथी के साथ अपनी भावनाएं और बातें शेयर करते हुए नजर आ सकते हैं जिससे आप दोनों का रिश्ता मजबूत होगा। मकर राशि वालों का स्वास्थ्य इस समय अच्छा रहेगा। विवाहित महिलाएं 6 शुक्रवार तक दही चावल का दान करें।
ये भी पढ़ेंः इन राशि वालों की रक्षा करते हैं हनुमान जी, कभी नहीं आती पैसों की कमी

कुंभ राशि

शुक्र अस्त कुंभ राशि वालों की प्रगति और काम में प्रयासों में बाधा लाएगा। आपका किसी अनजान जगह पर स्थानांतरण हो सकता है जो आपके लिए परेशानी बनेगा। कुंभ राशि के लोगों की भाई-बहनों से बहस या मतभेद हो सकता है। शुक्र अस्त की अवधि में इसके बढ़ने के आसार है, जिससे घर-परिवार में प्रेम की कमी होगी। शुक्र की अस्त अवस्था आपको नौकरी में नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है। आपको काम समय पर और सही तरीके से पूरा करने के लिए सावधान रहना होगा। यदि आप बेहतरीन काम करते हुए अच्छी सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको योजना बनाकर चलें। जिन लोगों का अपना व्यापार है, उन्हें इस अवधि में औसत रूप से ही लाभ मिलेगा।
कभी-कभार आपको हानि भी उठानी पड़ सकती है। बिजनेस में उच्च लाभ के साथ-साथ सफलता हासिल करने के लिए आपको खुद को पहले से तैयार करना होगा। व्यापार में नई पार्टनरशिप में बजें और पहले ही पार्टनरशिप में हैं तो समस्या का सामना करना पड़ेगा। रिश्ते में खुशियां और प्रेम बनाए रखने में नाकाम रह सकते हैं। रिलेशनशिप में आपसी तालमेल बैठाने की कोशिश करनी होगी। इस समय आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा की कमी रह सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रतिदिन देवी लक्ष्मी की पूजा करें और उनके सामने घी का दीपक जलाएं।

मीन राशि

शुक्र का मेष राशि में अस्त होना मीन राशि वालों के काम में समस्या लाएगा। साथ ही जीवन में खुशियों की भी कमी रहेगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इस समय आपके साथ भेदभाव हो सकता है। विशेष रूप से सराहना नहीं मिलेगी, भले ही कितनी भी मेहनत करें। इस समय आप सफलता प्राप्ति और अपने जीवन की बेहतरी के लिए नौकरी के अच्छे अवसरों की तलाश कर सकते हैं। ऐसे लोग जो व्यापार करते हैं, उन्हें हानि होने की आशंका है। शुक्र अस्त के दौरान मीन राशि वालों के बिजनेस विस्तार का दायरा सीमित रह सकता है। ज्यादा लाभ कमाने की राह में समस्या आएगी।
खर्चे आय से अधिक रहेंगे। धन कमाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसके परिणाम में देरी आएगी। इस अवधि में आपको अचानक से धन हानि हो सकती है, जिससे आप निराश महसूस कर सकते हैं। शुक्र की अस्त अवस्था थोड़ी प्रतिकूल रह सकती है। पार्टनर के बीच समझ की कमी रह सकती है, जिसके चलते आप दोनों के रिश्ते में खुशियों का अभाव रहेगा। पार्टनर के साथ बहस या विवाद हो सकता है। इन परिस्थितियों से बचने के लिए जीवनसाथी के साथ अच्छे से बात करें। साइनस और गले से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रतिदिन देवी दुर्गा और माता लक्ष्मी की पूजा करें।

Home / Astrology and Spirituality / Shukra Ast 2024: इस डेट को सुख देने वाले शुक्र होंगे अस्त, मेष से मीन तक किसे लाभ और किसे हानि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो