bell-icon-header
धर्म/ज्योतिष

शनिवार को चांदी खरीदना चाहिए या नहीं, जानें किस दिन खरीदारी होती है शुभ

Shaniwar ko chandi kharid sakte hain ya nahi : ज्योतिष शास्त्र में हर दिन का अलग महत्व है। इस दिन का अलग ग्रह और देवता हैं। मान्यता है कि इन दिनों के देवता ग्रह से जुड़ी चीजों को घर लाने से घर में सुख समृद्धि आती है, और विरोधी ग्रहों की चीजें लाने से मुश्किल आ सकती है। ऐसे में हम जानते हैं कि शनिवार को चंद्रमा की धातु चांदी खरीदना चाहिए या नहीं, और किस दिन चांदी खरीदना शुभ होता है…

भोपालAug 17, 2024 / 02:54 pm

Pravin Pandey

शनिवार को चांदी खरीदना चाहिए या नहीं, जानें किस दिन खरीदारी होती है शुभ

Shaniwar ko chandi kharid sakte hain ya nahi : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा और शुक्र की धातु चांदी खरीदने के लिए कुछ दिन विशेष होते हैं। इन दिनों चांदी खरीदकर घर लाने से घर में सुख समृद्धि आते ही तो आइये जानते हैं किस दिन चांदी खरीदनी चाहिए और शनिवार को चांदी खरीदनी चाहिए या नहीं …

पुष्य नक्षत्र

पुष्य नक्षत्र सबसे शुभ नक्षत्रों में से एक है। इस नक्षत्र के अधिष्ठाता देवता भाग्य और ज्ञान के कारक बृहस्पति हैं, जबकि ग्रह कर्मफलदाता शनि हैं। इस नक्षत्र पर स्वामी ग्रह की जगह देवता का प्रभाव अधिक है। इसलिए इसमें गुरु के गुण अधिक हैं। मान्यता है कि पुष्य नक्षत्र में सोने की तरह ही चांदी खरीदना भी शुभ होता है। इस दिन चंद्रमा और शुक्र की धातु चांदी की खरीदारी करने से अपार धन और आर्थिक वृद्धि हो सकती है।

गुरुवार

शुभ ग्रह बृहस्पति की पूजा के लिए गुरुवार का दिन समर्पित है। यह दिन चांदी खरीदने के लिए शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में संपन्नता आती है।
ये भी पढ़ेंः

शनि देव को प्रसन्न करता है यह दिव्य शनि स्तोत्र, पढ़ें- पूरा शनैश्चर स्तोत्रम्

अक्षय तृतीया

अक्षय तृतीया तिथि खरीदारी के लिए विशेष होती है। मान्यता है कि इस दिन किया गया कोई भी निवेश अनंत लाभ देता है। यदि इस दिन चांदी की खरीदारी की जाए तो वह भी शुभ फल देती है।

क्या शनिवार को खरीद सकते हैं चांदी

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार शनिवार को लोहा आदि चीजें घर नहीं लानी चाहिए। लेकिन इस दिन चांदी या इससे जुड़ी चीजें खरीद सकते हैं। क्योंकि चांदी शुक्र की भी धातु है और शनि व शुक्र मित्र ग्रह हैं। इससे शनिवार को चांदी खरीदने से शुभ फल मिलता है। शनि देव का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। घर में बरकत आती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Astrology and Spirituality / शनिवार को चांदी खरीदना चाहिए या नहीं, जानें किस दिन खरीदारी होती है शुभ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.