scriptShani Margi 2024: दिवाली बाद शनि की बदलेगी चाल, मार्गी शनि 7 राशियों के लिए लाएंगे गुडलक | Shani Margi 2024 November after Diwali 2024 Saturn movement change shani gochar bring good luck for 7 zodiac fortune according to zodiac sign shani upay | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

Shani Margi 2024: दिवाली बाद शनि की बदलेगी चाल, मार्गी शनि 7 राशियों के लिए लाएंगे गुडलक

Shani Margi 2024: दिवाली के बाद न्याय के देवता और कर्मफलदाता शनि अपनी चाल बदलेंगे, अभी वक्री शनि 15 नवंबर से सीधी चाल चलने लगेंगे यानी कुंभ राशि में शनि मार्गी हो जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि मार्गी के कारण 7 राशि के लोगों का गुडलक साथ आएगा। आइये जानते हैं शन कब मार्गी होंगे और शनि मार्गी का राशियों पर क्या असर पड़ेगा (shani gochar) ..

जयपुरOct 26, 2024 / 06:24 pm

Pravin Pandey

Shani Margi 2024

Shani Margi 2024 November after Diwali: दिवाली के बाद शनि हो रहे मार्गी यानी शनि चलेंगे सीधी चाल

शनि मार्गी कब होंगे (Shani Kab Margi Honge)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अभी कुंभ राशि में शनि वक्री चाल चल रहे हैं। पंचांग के अनुसार शनि 15 नवंबर को रात 07. 51 बजे मार्गी अवस्था हो जाएंगे। यह शनि गोचर हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा। अगर कोई व्यक्ति शनि की महादशा, अंतर्दशा या प्रत्यंतर दशा से गुजर रहा है तो उस व्यक्ति पर अधिक प्रभाव डालेगा। बहरहाल आइये जानते हैं मेष से मीन राशि पर शनि गोचर का क्या असर होगा..


मेष राशि

शनि मार्गी होकर मेष राशि के लोगों पर बड़ा असर डालेंगे। प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार शनि की सीधी चाल मेष राशि वालों का मित्रों के साथ संबंध, व्यक्तिगत विकास और जीवन के लक्ष्यों को प्रभावित करेगी। इस दौरान मेष राशि वाले सपनों को साकार करने के लिए ठोस कदम उठा सकते हैं और सामाजिक संबंधों को मजबूत कर सकते हैं। कार्यस्थल पर नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। आपकी नेटवर्किंग और टीमवर्क में सुधार होगा।

आप नेतृत्व क्षमता दिखाएंगे और अपने प्रोजेक्ट्स में नए आइडिया लागू करेंगे। व्यक्तिगत जीवन में रिश्तों की गहराई को समझ पाएंगे। विवाहिक जीवन में भी आप अधिक निकटता और सुखद पलों का अनुभव करेंगे। इस अवधि में रात में दूध पीने से बचें और सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि

शनि मार्गी होने के बाद वृषभ राशि वाले करियर को आगे बढ़ाने के लिए पारंपरिक तरीकों पर ध्यान देंगे और लक्ष्यों को पाने के लिए मेहनत करेंगे। ऑफिस में वृषभ राशि वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आपके करियर के लिए आगे चलकर लाभ देगा। अगर आप सोच-समझकर करियर के फैसले लेंगे और लक्ष्यों को लेकर स्पष्ट रहेंगे तो अच्छा परिणाम मिलेगा।
व्यक्तिगत जीवन में आपको कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती हैं, जिन्हें आपको अपने काम के साथ संतुलित करना होगा। हालांकि विवाहित लोगों को रिश्ते में शांति और सुख के लिए अधिक सतर्क रहना होगा। हर शनिवार शनि मंदिर जाएं और शनि देव को काले तिल और सरसों का तेल चढ़ाएं। साथ ही शनि चालीसा का पाठ करें, इससे लाभ होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना उच्च शिक्षा, यात्रा की योजनाओं और नई सोच पर असर डालेगा। इस समय मिथुन राशि वाले ज्यादा जिज्ञासु हो सकते हैं, आसपास की चीजों के बारे में अधिक जानने का रूझान बढ़ेगा।
कामकाज में अगर आप अपने काम को व्यवस्थित तरीके से करेंगे तो प्रोजेक्ट और टार्गेट को आसानी से पूरा कर पाएंगे। नौकरी के सिलसिले में यात्रा के भी योग बन सकते हैं।

जो लोग सिंगल हैं, वे किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं जो बुद्धिमान हो और जो बातचीत में कुशल हो। हर शनिवार काली दाल खाएं और कौवों और काले कुत्तों को भोजन कराएं।
ये भी पढ़ेंः

Saptahik Rashifal 27 October To 2 November: धनु और मीन समेत इन तीन राशियों के लिए गुडलक, साप्ताहिक राशिफल में पढ़ें अपनी राशि का हाल

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना संपत्ति, ससुराल पक्ष के रिश्ते और अचानक होने वाली घटनाओं पर असर डालेगा। इससे कर्क राशि वालों के जीवन में कुछ बड़ी समस्याएं आ सकती हैं। इस समय आप मानसिक रूप से खुद को बेहतर बनाने और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की कोशिश करेंगे। हालांकि कुछ ऐसी घटनाएं घट सकती हैं, जो कर्क राशि वालों के लिए तनाव का कारण बन जाएं।

आपके कामकाज की पहचान होगी, आपके सीनियर्स और बॉस तारीफ कर सकते हैं। काम में पहले से ज्यादा धैर्य और लगन दिखा सकते हैं। ससुराल पक्ष से तालमेल बैठाने और उनके साथ रिश्तों में संतुलन बनाने में मुश्किल आएगी। घर में शांति बनाए रखने के लिए आपको ज्यादा प्रयास करना पड़ेगा। हर शनिवार शाम को शनि महामंत्र ॐ नीलांजन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्, छायामार्तण्ड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम् का पाठ करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना शुभ फल देने वाला है। इसका असर व्यापारिक रिश्तों और निजी विकास पर दिखाई देगा। इस समय आप अपने रिश्तों को सुधारने के लिए कुछ ठोस कदम उठा सकते हैं। इस समय आप खुद की आंतरिक शांति और तरक्की पर भी ध्यान देंगे।
कामकाज की बात करें तो नए प्रोजेक्ट में हाथ आजमाने और जिम्मेदारियों को निभाने के लिए समय अनुकूल है। सिंह राशि वालों को ऐसे नए अवसर मिल सकते हैं, जो दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद होंगे। व्यापार में आपके पार्टनर्स भी लंबे समय की योजनाओं पर आपके साथ मिलकर काम करेंगे।
फैमिली लाइफ की बात करें तो पति-पत्नी के बीच कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं, लेकिन अगर बातचीत सही तरीके से की जाए और एक-दूसरे पर भरोसा किया जाए तो रिश्ता मजबूत होगा और रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। रोज सुबह हनुमान चालीसा पढ़ें और जरूरतमंदों को कंबल और छाता दान करें।

कन्या राशि

शनि की सीधी चाल कन्या राशि वालों की दिनचर्या, सेहत और कानूनी मामलों पर असर डालेगी। इस समय आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे। कन्या राशि वाले लोग पूरे दिन की योजना बनाकर कुछ समय व्यक्तिगत विकास और परिवार के लिए भी निकाल सकते हैं।
कामकाज में शनि मार्गी समय नई स्किल्स सीखने और काम के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के नए तरीके अपनाने के लिए अच्छा रहेगा। इस समय शनि के प्रभाव से कन्या राशि वालों के प्रतिस्पर्धी उनसे पीछे रह जाएंगे। आपके लिए कानूनी मामलों में समय अनुकूल रहेगा। जो लोग रिश्ते में हैं, उनका समय शांति से बीतेगा।
विवाहित लोगों की जीवनशैली में कुछ बदलाव आएगा, जिससे उनके साथ बिताया समय प्रभावित हो सकता है। हर शनिवार उपवास रखें और वृद्ध-नेत्रहीन लोगों की सेवा करें। वृद्धाश्रम में दान करें।

ये भी पढ़ेंः
Diwali 2024: इस डेट पर दिवाली मनाने पर 4 विद्वानों को दुर्भाग्य का डर, स्कंद पुराण के आधार पर बताई पक्की तारीख

तुला राशि

मार्गी शनि तुला राशि वालों पर सकारात्मक असर डालेगा। इस समय आपमें रचनात्मकता और ऊर्जा की कोई कमी नहीं होगी। हालांकि जिंदगी में खुशी और संतोष तलाशेंगे। जब आप टीम के साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम करेंगे तो समझदारी की झलक मिलेगी।
आप अकेले काम करते समय भी अपनी क्षमता के प्रदर्शन में सफल होंगे। तुला राशि वालों की रचनात्मक सोच नए आइडिया सामने आएंगे। सिंगल लोग किसी ऐसे इंसान की तरफ आकर्षित हो सकते हैं, जो उनकी अनोखी सोच और रचनात्मकता की तारीफ करे।
जो विवाहित लोग बच्चे की योजना बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह समय अच्छा हो सकता है। रात में नाखून न काटें और दूध पीने से बचें। रोज कौवों और काले कुत्तों को खाना खिलाएं।

वृश्चिक राशि

मार्गी शनि वृश्चिक राशि वालों के लिए भावनात्मक सुरक्षा, शांत घरेलू माहौल और सकारात्मक कार्य वातावरण मुहैया कराएगा। इस दौरान आप किसी जरूरी बातचीत में शामिल हो सकते हैं और घर में खुशियों के लिए बड़े कदम उठा सकते हैं।
वृश्चिक राशि वाले नए घर खरीदने या नए स्थान पर शिफ्ट होने का विचार कर सकते हैं। कार्यस्थल की बात करें तो आपके ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा और कुलिग मददगार बनेंगे।

काम और घर के बीच संतुलन बनाने के लिए कुछ जरूरी प्रयास करने पड़ सकते हैं। कभी-कभी व्यक्तिगत स्पेस और एकांत की आवश्यकता भी महसूस करेंगे। हर शनिवार शनि मंदिर जाएं और शनि देव को काले तिल और सरसों का तेल चढ़ाएं। साथ ही, शनि चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए शनि मार्गी होकर भाई-बहनों के साथ समय बिताने, प्रभावी संवाद करने और जोखिम भरे फैसलों के मामलों में असर डालेंगे। इस समय आप अपने आस-पास के लोगों से बात करने और उन्हें समझाने का एक अच्छा तरीका विकसित करेंगे।
कार्यस्थल पर धनु राशि वालों को मेहनत से काम करना होगा और अच्छे परिणामों के लिए अनुशासित रूटीन अपनाना होगा। व्यापार से जुड़े लोग कुछ साहसिक फैसले ले सकते हैं, जिनमें शुरुआत में थोड़ा संदेह हो सकता है।
इस समय भाई-बहन या पार्टनर के साथ एक मजेदार छोटी यात्रा का संकेत है। इस अवधि में सिंगल लोग अपने खास लोगों के सामने अपनी भावनाएं व्यक्त करने में आत्मविश्वासी बनेंगे। जरूरतमंदों को काले तिल या काली दाल का दान करें।
ये भी पढ़ेंः

Shyam Kund Ki Kahani: गौहत्या के पाप से मुक्ति के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने यहां किया था स्नान, पढ़ें पूरी कथा

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना खर्चों में बढ़ोतरी करेगा। इस समय निवेश पर असर और व्यक्तिगत जीवन में बदलाव आएगा। कुछ वित्तीय चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं। हालांकि इस समय वित्तीय मामलों के लिए स्थिर नींव बनाने का मौका भी पाएंगे।
निवेश पोर्टफोलियो में सुधार होगा और आप मुनाफा भी कमा सकते हैं। कार्यस्थल पर सीनियर्स और बॉस के साथ अच्छी बातचीत और तालमेल रहेगा। मकर राशि वालों की मेहनत और समर्पण से सीनियर अधिकारी प्रभावित होंगे।
ससुराल वालों के साथ चुनौतियों के कारण पति-पत्नी के रिश्ते में थोड़ी नकारात्मकता आ सकती है। हर शाम पीपल के पेड़ को पानी दें और उसके पास सरसों के तेल का दिया जलाएं।

कुंभ राशि

दिवाली बाद हो रहा शनि गोचर कुंभ राशि वालों के लिए व्यक्तिगत विकास, मजबूत व्यक्तित्व और करियर में तरक्की के द्वार खोलेगा। इस समय आपकी पहचान, मान सम्मान बढ़ेगा। हालांकि आप अपने आप को अधिक जानने का भी प्रयास कर सकते हैं।
कार्यस्थल पर आप लीडरशिप की भूमिका लेने और करियर में महत्वपूर्ण बदलाव के लिए तैयार रहेंगे। यह नई रणनीतियों को लागू करने और करियर में उन्नति के लिए जरूरी कदम उठाने का अच्छा समय है। रिश्ते में रहने वाले लोगों को किसी तीसरे व्यक्ति या ध्यान भंग करने वाली चीजों के कारण कुछ समस्याएं आ सकती हैं। रोज हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू करें।
ये भी पढ़ेंः

Shadashtak Yog: मंगल शनि बनाएंगे महाभयानक षडाष्टक योग, देश दुनिया में आपदा, तनाव और राजनीतिक अस्थिरता का संकट

मीन राशि

दिवाली बाद शनि की मूवमेंट में हो रहा बदलाव मीन राशि वालों के लिए आध्यात्मिक विकास, आत्मचिंतन की राह तैयार करेगा। इस दौरान आपमें धर्मकर्म और आध्यात्मिकता की ओर रूझान बढ़ सकता है। आपको अज्ञात भय सता सकता है।
हालांकि यह आपको मजबूत बनाएगा। कार्यक्षेत्र में चीजें धीमी रहेंगी और थोड़ा ठहराव भी महसूस हो सकता है। हालांकि मीन राशि वालों का इस समय ध्यान भी भटक सकता है।

इसे केंद्रित करने के लिए प्रेरणा और मेहनत की जरूरत होगी। इसी के साथ अपने पार्टनर के साथ अधूरे मामलों को सुलझाने के लिए भी यह समय अच्छा हो सकता है। प्रतिदिन शाम को 108 बार ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें, लाभ होगा।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Shani Margi 2024: दिवाली बाद शनि की बदलेगी चाल, मार्गी शनि 7 राशियों के लिए लाएंगे गुडलक

ट्रेंडिंग वीडियो