धर्म/ज्योतिष

Shani Ki Mahadasha: ये 10 संकेत बताते हैं शुरू हो गई शनि की महादशा, जानें लक्षण और उपाय

Shani Ki Mahadasha effect शनि सबसे पॉवरफुल ग्रहों में से एक हैं, जिनकी चाल और स्थितियां मनुष्य को सबसे अधिक प्रभावित करती हैं। ऐसी ही स्थिति है शनि की महादशा। आपकी कुंडली नहीं बनी है तो भी कुछ संकेत से आप जान सकते हैं कि शनि की महादशा शुरू हो गई है। आइये जानते हैं कि शनि की महादशा का प्रभाव अच्छा है या बुरा और शनि की महादशा के लक्षण और उपाय क्या हैं ….

भोपालMay 09, 2024 / 07:30 pm

Pravin Pandey

शनि की महादशा के लक्षण और उपाय

ये हैं शनि की महादशा के लक्षण

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार न्याय के देवता शनि सबको कर्मों के अनुसार फल देते हैं। इसलिए शनि की महादशा में जीवन में अच्छा काम करने पर लाभ होता है। वहीं बुरे काम करने वालों को शनि की साढ़े साती और ढैय्या के चलते अशुभ फल झेलने पड़ते हैं। हालांकि कई लोगों को उनकी कुंडली पता नहीं होता, इसलिए उनको शनि की महादशा का पता भी नहीं चल पाता है। लेकिन कुछ संकेत हैं जिनसे आप जान सकते हैं कि शनि की महादशा शुरू हो गई है…
  1. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर शनि देव आपसे नाराज है और आप पर उनकी कुदृष्टि है तो ऐसे लोगों के जोड़ों में हमेशा दर्द रहता है। उन्हें चलने और उठने-बैठने में दिक्कत होती है।
  2. जिन लोगों की कुंडली में शनि का अशुभ समय चल रहा होता है, वे लोग आलसी हो जाते हैं। इनका मन किसी काम में नहीं लगता है। इसलिए इन्हें इनकी मेहनत का फल भी नहीं मिलता है। इनके सारे काम में बाधाएं आती रहती हैं।
    3.जिन लोगों पर शनि की महादशा चलती है और वो अगर अशुभ स्थिति में है तो ऐसे लोगों को समाज में अपमानित होना पड़ता है। लोग इन पर झूठा आरोप लगाते हैं। कई बार ये घोटाले या अन्य किसी कारण से नौकरी से भी निकाल दिए जाते हैं।
    4.शनि की महादशा में व्यक्ति पर चोरी का आरोप भी लगता है। कई बार तो इन्हें झूठे आरोपों के चलते जेल तक जाना पड़ता है। ऐसे समय इनकी बात कोई नहीं सुनता है। सब इन्हें दोषी मानते हैं।
    5.जिस व्यक्ति पर शनि का प्रकोप होता है, वह कभी तरक्की नहीं कर पाता है। वह व्यक्ति कर्ज के नीचे दबने लगता है। ये उधारी चुकाते हुए परेशान हो जाते हैं, लेकिन ये अपने सिर से इसका बोझ नहीं हटा पाते हैं।
    6.अगर आपके साथ काम करने या स्टडी करने वाला व कोई सफाई कर्मचारी आपको धोखा देता है, आपसे बेईमानी करके रुपये ऐंठ लेता है तो समझ जाएं कि आप पर शनि की साढ़े साती और ढैय्या है।
7. जो लोग शनि के प्रकोप से परेशान होते हैं, उन्हें उस वक्त हर चीज में हार का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोग मेहनत के बावजूद भी सफलता हासिल नहीं कर पाते हैं। इन्हें दूसरे लोग नीचा दिखाते रहते हैं।
8. शनि की महादशा में लोगों पर कोर्ट केस भी हो सकता है। वो झूठे आरोप में फंस सकते हैं। शनि के प्रकोप के चलते ऐसे लोग समाज में बदनाम हो सकते हैं।

9. वैसे तो लोगों के बाल सफेद होना आम बात है, लेकिन शनि की महादशा के चलते लोगों के बाल असमय सफेद होने और झड़ने लगते हैं। ऐसे लोगों पर उम्र का ज्यादा असर दिखने लगता है।
10. शनि की महादशा आते ही लोगों की चप्पलें टूटने लगती हैं और खोने लगती हैं। माना जाता है कि ऐसे लोगों के पैरों में शनि होते हैं, इसलिए इनको बेवजह इधर-उधर भागना पड़ता है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Astrology and Spirituality / Shani Ki Mahadasha: ये 10 संकेत बताते हैं शुरू हो गई शनि की महादशा, जानें लक्षण और उपाय

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.