scriptपति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने खाया करूभात, आज रखेंगी निर्जला उपवास | तीजा पर्व: मायके आने के बाद अपनी पुरानी सहेलियों से मिलीं महिलाएं, यादें की ताजा | Patrika News
बालोद

पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने खाया करूभात, आज रखेंगी निर्जला उपवास

तीज पर्व पर पति की दीर्घायु के लिए उपवास शुरू करने महिलाओं ने गुरुवार की रात करेले की सब्जी खाकर (करूभात) रस्म निभाई। उन्हें आसपास घरों से न्योता मिला। कई गांवों में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से तीज मनाने आई महिलाओं को करूभात खिलाया।

बालोदSep 06, 2024 / 12:03 am

Chandra Kishor Deshmukh

तीज पर्व पर पति की दीर्घायु के लिए उपवास शुरू करने महिलाओं ने गुरुवार की रात करेले की सब्जी खाकर (करूभात) रस्म निभाई। उन्हें आसपास घरों से न्योता मिला। कई गांवों में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से तीज मनाने आई महिलाओं को करूभात खिलाया।
Teeja festival: तीज पर्व पर पति की दीर्घायु के लिए उपवास शुरू करने महिलाओं ने गुरुवार की रात करेले की सब्जी खाकर (करूभात) रस्म निभाई। उन्हें आसपास घरों से न्योता मिला। कई गांवों में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से तीज मनाने आई महिलाओं को करूभात खिलाया।

सुबह पूजा के बाद शुरू होगा निर्जला उपवास

महिलाएं शुक्रवार की सुबह पूजा के बाद निर्जला उपवास शुरू करेंगी। दिनभर श्रृंगार व पूजा की तैयारी के बाद रात को भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा कर व्रत रखेंगी। शनिवार को पुन: विधि विधान से पूजा के बाद भोजन कर व्रत तोड़ेंगी।

यह भी पढ़ें

एक शिक्षक ने आजादी में सहभागिता दी, दूसरे नेत्रहीन होकर विद्यार्थियों के जीवन को कर रहे रोशन

तिजहारिनों के कारण बसों और ट्रेनों में भीड़

इधर करूभात खाने व तीज मनाने गुरुवार को भी तिजहारिनों के मायके जाने का सिलसिला जारी रहा। इसके कारण बसों व ट्रेनों में लोगों की अच्छी भीड़ देखी गई। इस वजह से सफर में परेशानी उठानी पड़ी।

भीड़ को देखते हुए तैनात रही पुलिस

तीज पर्व में महिलाओं सहित परिजन की भीड़ बढ़ गई। इसे देखते हुए बस स्टैंड में चोरी व असामाजिक तत्वों पर निगरानी के लिए पुलिस तैनात की गई थी।
यह भी पढ़ें

तिजहारिन पहुंचने लगी मायके, ट्रेन व बसें फुल, धक्का-मुक्की के बीच खड़े-खड़े यात्रा कर रहीं महिलाएं

मायके आकर सहेलियों से मिलीं महिलाएं, पुरानी यादें की ताजा

तीज मनाने महिलाएं अपने मायके आने के बाद परिवार व अपनी पुरानी सहेलियों से मेल मुलाकात करती रहीं। रात को हाथों में मेहंदी सजाई, श्रृंगार की तैयारी की। ब्यूटी पार्लर में भी महिलाओं की भीड़ देखी गई। पर्व को लेकर महिलाओं को हर साल बेसब्री से इंतजार रहता है।

बाजार में तीज पर लौटी रौनक

तीज पर शहर के बाजारों में भीड़ शुरू हो गई है। गुरुवार को भी बाजार गुलजार रहा। शुक्रवार को ज्यादा भीड़ होगी। तिजहारिन महिलाएं साड़ी, कपड़े, श्रृंगार के सामान चूड़ी कंगन, कास्टमेटिक सामानों की खरीदी कर रही हैं। पर्व को लेकर जिला मुख्यालय का बाजार सज कर तैयार है। व्यापारियों को भी अच्छी ग्राहकी की उम्मीद है।
बालोद जिले में गुरुवार को तिजहारिन महिलाओं को सामूहिक करूभात खिलाया गया। ग्राम पोंडी में भी ग्रामीणों ने सामूहिक करूभात खिलाया।

महिलाओं को सामूहिक रूप से खिलाया करूभात

बालोद जिले में गुरुवार को तिजहारिन महिलाओं को सामूहिक करूभात खिलाया गया। ग्राम पोंडी में भी ग्रामीणों ने सामूहिक करूभात खिलाया। महिलाओं ने इसकी प्रशंसा की। ग्राम खपरी (ब) में शाम को करूभात खिलाने के बाद महिलाओं का सम्मान ग्रामीणों ने किया। सम्मान पाकर महिलाएं खुश नजर आई।

करूभात एवं खेलकूद का आयोजन

जय छत्तीसगढ़ महतारी तीज मिलन उत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासी के सहयोग से सभी तिजहारीन बहनों के लिए करूभात एवं खेलकूद का आयोजन किया गया। तिजहारिन बहनों को श्रीफल भेंट किया गया। इस दौरान चुरामन लाल साहू, नरोत्तम साहू, शत्रुहनलाल, चूरामन, इंदल साहू, कोमल, जागृतराम, राम्हू साहू, वेदराम, उमेंद साहू, भावसिंह साहू, सेवक राम, अभय राम, नरेश साहू, रामचंद साहू, मुकेश कुमार, बिशेसर साहू, डॉ. कौशल देशमुख, खेमलाल साहू, डॉ भागवत प्रसाद, किरण साहू, नेमू राम, अर्जुन साहू, अवध राम आदि उपस्थित थे।

नेवारीकला में भी करूभात का आयोजन

जिले के ग्राम नेवारीकला में भी महिलाओं को करूभात खिलाया गया। इन गांवों में आयोजन विगत वर्षों से चल रहा है।

Hindi News/ Balod / पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने खाया करूभात, आज रखेंगी निर्जला उपवास

ट्रेंडिंग वीडियो