bell-icon-header
धर्म/ज्योतिष

राशि से जानें कौन सा रत्न आपके लिए भाग्यशाली

rashi ratn : यदि आपको अपनी राशि और ग्रह मालूम है तो अपना राशि रत्न भी जान लेना चाहिए। यह आपका भाग्य बदल सकता है। यहां हम बताएंगे कौन सा रत्न किस राशि के लिए सही होता है ( gemstone lucky according to zodiac sign) …

भोपालAug 05, 2024 / 01:31 pm

Pravin Pandey

राशि रत्न

राशि रत्न का महत्व

rashi ratn : ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के जन्म समय के आधार पर उसकी राशि तय होती है। हर राशि के अनुकूल कुछ रत्न होते हैं, सही रत्न पहनने से व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और उसे भाग्य का साथ मिलने लगता है। ज्योतिष शास्त्र में जिस तरह से नव ग्रह बताए गए हैं, उसी तरह इन नवग्रहों के प्रतिनिधि नवरत्न भी हैं। ये रत्न हीरा, मोती, पन्ना, माणिक्य, नीलम, गोमेद, पुखराज, मूंगा और लहसुनियां हैं, इसके अलावा इनके उपरत्न भी हैं, जिनकी क्षमता थोड़ी कम होती है।

रत्न ज्योतिष के अनुसार इन रत्नों को पहनने से आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है। यदि ग्रहों की चाल और दिशा के कारण आपका जीवन अस्त-व्यस्त है तो ये रत्न ग्रहों के दुष्प्रभाव को दूर कर देते हैं। आइये जानते हैं कौन सा रत्न किस राशि का है और इसे पहनने का क्या फायदा है …

मूंगा रत्न (Moonga)

मूंगा मंगल ग्रह का रत्न है। यह रत्न मेष और वृश्चिक राशि वालों के लिए आत्मविश्वास और साहस बढ़ाने में योगदान देता है।

हीरा रत्न (Heera)

हीरा शुक्र का रत्न है। वृषभ और तुला राशि के लोगों के लिए यह शुभ फल देने वाला है। यह इन राशियों के लोगों के लिए सुख, समृद्धि और सम्मान दिलाने में सहायक होता है।
ये भी पढ़ेंः ये रत्न चमका देगा किस्मत, पहनने से पहले जान लें नफा-नुकसान

पन्ना रत्न (Panna)

पन्ना बुध का रत्न है। मिथुन और कन्या राशि वालों के लिए यह बहुत खास है। यह नौकरी, व्यापार और स्मरण शक्ति बढ़ाने में मददगार होता है।

मोती रत्न (Moti)

मोती चंद्रमा का रत्न है। कर्क और मीन राशि वाले इसे धारण कर सकते हैं। यह रत्न सकारात्मकता और मानसिक शांति के लिए जाना जाता है।

माणिक्य रत्न (Manik)

माणिक्य सूर्य का रत्न है। यह सिंह राशि वालों के लिए विशेष होता है। यह व्यक्तित्व निखारने और राजयोग लाने में मददगार होता है।

पुखराज रत्न (Pukhraj)

पुखराज बृहस्पति का रत्न है। यह धनु और मीन राशि वालों के लिए अच्छा होता है। यह आपको शिक्षा और करियर में सफलता दिला सकता है।

ये भी पढ़ेंः घर में किसी पक्षी ने घोंसला बना लिया है तो जानिए शुभ होगा या अशुभ, ज्योतिष में बताया गया है यह अर्थ

नीलम रत्न (Neelam)

नीलम शनि का रत्न है। मकर और कुंभ राशि वाले नीलम रत्न को धारण कर भाग्य वृद्धि और प्रसिद्धि पा सकते हैं।

गोमेद रत्न (Gomed)

राहु का रत्न गोमेद है। इसमें नेतृत्व क्षमता और काले जादू से बचाव के लिए अद्धभुत शक्तियां होती हैं।

लहसुनिया रत्न (Lehsunia)

लहसुनिया केतु का रत्न है। यह व्यापार में लाभ और नजर दोष से बचाव में कारगर होता है।

रत्न पहनने की सावधानियां

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये रत्न जितने शक्तिशाली होते हैं और आपकी जिंदगी बदलाव ला सकते हैं, छोटी सी गलती पर उतना ही नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए इसे एक्सपर्ट की सलाह पर ही पहनना चाहिए। वर्ना हानि भी हो सकती है।

Hindi News / Astrology and Spirituality / राशि से जानें कौन सा रत्न आपके लिए भाग्यशाली

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.