मान्यता है कि गुरु पुष्य अमृत योग शुरू किए गए काम में सफलता मिलती है और उन्नति के रास्ते खुल जाते हैं, जबकि इस शुभ संयोग में खरीदारी या निवेश से साल भर तक घर में सुख संपत्ति बढ़ती रहती है। देश के दो बड़े ज्योतिषियों जयपुर के डॉ. अनीष व्यास और उज्जैन के अमर डब्बावाला से आइये जानते हैं गुरु पुष्य योग में किन वस्तुओं की खरीदारी विशेष रूप से शुभ होती है …
ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास से जानें गुरु पुष्य योग में क्या खरीदें
What auspicious to buy in Guru Pushya Nakshatra: डॉ. अनीष व्यास के अनुसार पुष्य नक्षत्र 27 नक्षत्रों में से 8 वां नक्षत्र है और जब पुष्य नक्षत्र गुरुवार को उदित होता है तो इस संयोग को गुरु पुष्य योग कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पुष्य नक्षत्र के देवता बृहस्पति और स्वामी शनि हैं। इसलिए पुष्य नक्षत्र शनि प्रधान है, लेकिन इसकी प्रकृति गुरु जैसी होती है। इस दिन प्रॉपर्टी, गुरु की धातु सोना, चांदी, ज्वैलरी, गाड़ियों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान और अचल संपत्ति तक खरीदना शुभ होता है। माना जाता है कि, इस नक्षत्र में आप जो भी चीज खरीदते हैं वो बरकत देती है, उससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि आती है और पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहता है।
ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार 24 अक्टूबर को गुरु पुष्य योग में स्वर्ण आभूषण, हीरा, देव प्रतिमा, भूमि-भवन, वाहन, फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन खरीदना चाहिए। इसके अलावा गाड़ी, स्वर्ण, चांदी, वस्त्र, बर्तन की खरीदारी शुभ रहेगा। अपने पसंदीदा सामान की खरीदारी से आपको शुभ फल मिलेंगे।
पुष्य नक्षत्र में इनकी खरीद का स्थायी लाभ
अचल संपत्तिः मकान, प्लॉट, फ्लैट, कृषि भूमि और व्यावसायिक संपत्ति।
चल संपत्तिः आभूषणों में सोना, चांदी, हीरा, प्लेटिनम के आभूषण।
ऑटोमोबाइलः (चार पहिया वाहन, दोपहिया वाहन), इलेक्ट्रिक दोपहिया-चार पहिया वाहन।
इलेक्ट्रॉनिक सामान में फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन, लैपटॉप, माइक्रोवेव ओवन आदि।
ये भी पढ़ेंः Guru Pushya Yog Ke Upay: गुरु पुष्य योग में करें ये उपाय भाग्य देगा साथ, मिलेगा अमोघ फल और अक्षय लाभ
ज्योतिषाचार्य डॉ. अमर डब्बावाला से जानते हैं गुरु पुष्य योग में क्या खरीदें
Gold silver house or car what buy: ज्योतिषाचार्य अमर डब्बावाला के अनुसार शनि काल पुरुष की ऊर्जा और पुरुषार्थ के प्रति समर्पण और कुछ करने की प्रेरणा के कारक होते हैं। बृहस्पति ज्ञान, निवेश, शिक्षा के कारक होते हैं। इनके भिन्न क्षेत्र और भी हैं पर इस दिन भौतिक समृद्धि प्राप्त करने के लिए खरीदारी करने की मान्यता है। Gold Shopping Auspicious: पुष्य नक्षत्र में गोल्ड-आभूषण, दो और चार पहिया वाहन, वस्त्र, प्रॉपर्टी, इलेक्ट्रॉनिक आइटम मकान में निवेश करते हैं। मान्यता है कि इससे समृद्धि आती है। लेकिन यदि आप राशि के अनुसार चीजें खरीदें तो इसका ज्योतिषीय महत्व और बढ़ जाता है। आइये जानते हैं गुरु पुष्य योग में किस राशि के व्यक्ति को कौन सी चीजें खरीदनी चाहिए और क्या लाभ होगा..
● मेष : भूमि, वाहन खरीदना शुभ। ● वृषभ : आभूषण और वस्त्र खरीदें, धन में वृद्धि होगी। ● मिथुन : व्यापारिक सौदे, शेयर बाजार और निवेश करें। ● कर्क : घर की सजावट और प्रॉपर्टी में निवेश करें।
● सिंह : इलेक्ट्रॉनिक्स और सोने-चांदी के आभूषण लाभकारी होंगे। ● कन्या : घर या प्रॉपर्टी खरीदने के लिए समय शुभ है। ● तुला : व्यापार में निवेश और अन्य वस्तुओं की खरीदारी करें।
● वृश्चिक : वाहन या शेयर खरीदें। ● धनु : भूमि, वाहन और सोने के आभूषणों की खरीदारी करें। ● मकर : प्रॉपर्टी निवेश, व्यवसायिक विस्तार के लिए उत्तम समय है। ● कुंभ : इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और वाहन, व्यवसाय में निवेश करें।
● मीन : सोने-चांदी की खरीदी, नए व्यवसाय की शुरुआत लाभकारी।
ये है गुरु पुष्य योग में खरीदारी का मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार गुरु पुष्य योग में चीजों की खरीद गुरुवार 24 अक्टूबर को सुबह 11:45 से शुरू कर सकते हैं और अगले दिन 25 अक्टूबर को दोपहर 12.31 बजे तक खरीदारी करना शुभ माना जाएगा। क्योंकि इस समय तक गुरु पुष्य योग रहेगा। हालांकि अगर आप जमीन या किसी भी तरह की अचल संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो, उसके लिए गुरुवार का दिन ही ज्यादा शुभ माना जाएगा।
(नोटः दृक पंचांग में गुरु पुष्य योग का समय 24 अक्टूबर को सुबह 6.38 बजे से 25 अक्टूबर 6.38 बजे तक बताया गया है। इसके अलावा कुछ कैलेंडर में इसका समय 06:15 से अगले दिन 25 अक्टूबर को प्रात: 07:40 बजे तक भी बताया गया है।)
(नोटः दृक पंचांग में गुरु पुष्य योग का समय 24 अक्टूबर को सुबह 6.38 बजे से 25 अक्टूबर 6.38 बजे तक बताया गया है। इसके अलावा कुछ कैलेंडर में इसका समय 06:15 से अगले दिन 25 अक्टूबर को प्रात: 07:40 बजे तक भी बताया गया है।)