scriptPlants Astrology: ‘शनि’ जीवन नें नहीं मचाएंगे तांडव, बस लगा दें ‘खजूर’ का पेड़….जानें अपनी राशि का लकी पौधा | Plants Astrology: Lucky plants according to the 12 zodiac signs | Patrika News
ग्वालियर

Plants Astrology: ‘शनि’ जीवन नें नहीं मचाएंगे तांडव, बस लगा दें ‘खजूर’ का पेड़….जानें अपनी राशि का लकी पौधा

Plants Astrology: 9 ग्रह और 12 राशियों का प्रतिनिधि होता है पेड़, राशि अनुसार पौधरोपण करना फलदायी, ग्रहों की स्थिति भी सुधरेगी

ग्वालियरJul 10, 2024 / 10:45 am

Astha Awasthi

Plants Astrology

Plants Astrology

Plants Astrology: एक पेड़ अपने आप में संपूर्ण विज्ञान है…। पेड़ न केवल पर्यावरण और भाग्य के संरक्षक होते हैं वरन सृष्टि के चक्र को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। लेकिन कम लोग जानते हैं कि पेड़ 9 ग्रह और 12 राशियों का अपने आप में प्रतिनिधित्व करते हैं।
राशि अनुसार पौधरोपण करना फलदायी रहता है और ऐसा करने से ग्रहों की स्थिति में सुधार आता है और व्यक्ति के जीवन में शांति और समृद्धि का वास होता है। वैसे तो सभी तरह के पौधे जीवन में लाभदायक होते हैं, लेकिन राशि अनुसार पौधे अपने घर के आसपास लगाएं तो उसका लाभ जीवन भर मिलता है।
Plants Astrology
ज्योतिषाचार्य डॉ.हुकुमचंद जैन के अनुसार राशि के अनुसार राशि व ग्रह के अनुसार पेड़ लगाने से उनके प्रभाव भी सकारात्मक पड़ते हैं। इसके साथ ही सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है। यदि वर्तमान में किसी ग्रह की महादशा-अंतर्दशा खराब है या जन्म कुंडली में ग्रह खराब बैठा है तो उसके अनुसार पेड़, पौधों को लगाएं।

जीवन में कम से कम सात तरह के पौधे लगाएं

स्कंद पुराण में हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम सात तरह के पौधे पीपल, नीम, बरगद, इमली, कैथा, बेल, आंवला और आम जरूर लगाने चाहिए। गुरु को बल देने के लिए केले, शनि के लिए पीपल की पूजा की जाती है। वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवताओं का वास होता है। ग्रह के अनुसार भी सूर्य ग्रह का अर्क, चंद्रमा को पलाश, मंगल का खैर, बुध का अपमार्ग, गुरु का पीपल, शुक्र का सफेद चंदन या गूलर, शनि का शमी, राहु का दुर्वा व केतु का कुश वृक्ष माना गया है।
Plants Astrology

इन राशियों के लिए ये पौधे शुभ (Lucky plant 12 zodiac signs)

मेष राशि – आंवला, कुचला, गूलर
तुला राशि – बेल, अर्जुन, नागकेसर
वृषभ राशि – जामुन, यखैर, गूलर
वृश्चिक राशि – सेमल, साल, नागकेसर
मिथुन राशि – खैर, शीशम, बांस
धनु राशि – साल, कटहल, रोतांग, पाम
कर्क राशि – बांस, पीपल, नागकेसर
मकर राशि – कटहल, नदीर, शमी
सिंह राशि – पिलखन, पलाश, बरगद
कुंभ राशि – कदंब, आम, शमी
कन्या राशि – बेल, पिलखन, जूही
मीन राशि – नीम, आम, महुआ

महादशा-अंतर्दशा खराब होने पर लगाएं ये पौधे

  • सूर्य ग्रह शान्ति के लिए मदार
  • चन्द्र ग्रह के लिए पलाश, खिरनी
  • मंगल ग्रह के लिए खैर, ढांक, नीम
  • बुध ग्रह के लिए अपामार्ग
  • गुरु ग्रह के लिए पीपल
  • शुक्रग्रह के लिए कपास
  • शनि ग्रह के लिए शमी, कीकर, खजूर
  • राहु ग्रह के लिए चंदन, दूर्वा, नारियल
  • केतु ग्रह के लिए तिल, इमली,कुशा

यहां किया पौधरोपण

  • लॉयंस क्लब ग्वालियर सिटी की ओर से बड़ागांव स्थित निजी कॉलेज पर 500 पौधे लगाए गए। इस मौके पर सुशील कटारे, सुधीर बाजपेई, सत्येंद्र सिंह यादव, संजीव निगोतिया, प्रदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
  • लॉयंस क्लब शाइन की ओर से बीएसएनएल ऑफिस और जीवाजी क्लब में पौधरोपण किया गया। इसमें जामुन, बेलपत्र, अशोक, नींबू, केला आदि के 20-20 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर राका पाठक, सरिता पाठक, शक्ति सक्सेना, कल्पना गौड़, माधुरी कंसल वन्दिता, कुमकुम, सुधा गुप्ता, मधु आदि उपस्थित रहे।
  • व्यापारी प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी की ओर से 11 जुलाई को सुबह 9.30 बजे गोपाचल पर्वत फूलबाग पर पौधरोपण किया जाएगा। मुख्य अतिथि सांसद भारत सिंह कुशवाहा होंगे। यह जानकारी अमर माखीजा ने दी।

Hindi News/ Gwalior / Plants Astrology: ‘शनि’ जीवन नें नहीं मचाएंगे तांडव, बस लगा दें ‘खजूर’ का पेड़….जानें अपनी राशि का लकी पौधा

ट्रेंडिंग वीडियो