scriptपुरुषों को दीवाना बना लेती हैं इस राशि की लड़कियां, जानें व्यक्तित्व की अन्य विशेषताएं | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

पुरुषों को दीवाना बना लेती हैं इस राशि की लड़कियां, जानें व्यक्तित्व की अन्य विशेषताएं

Aquarius Girls दोस्त बनाने की शौकीन होती हैं ये लड़कियां, कुंभ राशि की महिलाओं का आकर्षक व्यक्तित्व इन्हें खास बनाता है, जिसकी प्रमुख विशेषताएं किसी को भी रिझा सकती हैं। जानिए प्रमुख तथ्य..

Dec 11, 2023 / 10:38 pm

Pravin Pandey

kumbh_rashi.jpg

कुंभ राशि की महिलाओं की विशेषताएं

Aquarius Girls : अक्सर देखा जाता है कि कुछ महिलाएं अपने दोस्त बनाने में काफी वक्त लेती हैं। कभी उन्हें अपने उम्र या फिर अपने जैसा कोई नहीं मिलने से दिक्कत होने के चलते वे दोस्ती का हाथ नहीं बढ़ा पाती हैं तो कभी किसी और कारण से। लेकिन यदि हम कुंभ राशि की स्त्रियों बात करें तो इनकी प्रवृत्ति इन जटिलताओं से परे होती है।

दरअसल ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि कुंभ राशि की महिलाएं किसी भी उम्र के लोगों के साथ बहुत आसानी दोस्ती कर लेती हैं और अक्सर उन्हें ही दोस्ती के लिए हाथ बढ़ाते भी देखा जा सकता है। यहां तक की कुंभ राशि की महिलाएं देखने में काफी आकर्षक होने से किसी को भी अपना दीवाना बना लेती हैं।

स्वतंत्र विचारों वाली होती हैं इस राशि की महिलाएं
ज्योतिष के अनुसार इस राशि की महिलाएं स्वतंत्र और अपने मन की मालकिन होती हैं। उन्हें किसी भी चीज में टोका जाना पसंद नहीं आता। कुंभ राशि की महिलाओं का बातचीत का अंदाज सबसे खास होता है। इनसे बात करना दूसरों को बहुत सहजता का एहसास देता है। इनकी खासियत अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करना होता है।

यह अपनी बात को जहां अत्यंत खूबसूरती से रखती हैं, वहीं दूसरों से बातें भी तन्मयता से सुनती हैं, जिसके चलते अपनापन महसूस होने के चलते दूसरों की इन से बात करने में रूचि बढ़ जाती है। इस राशि वाली महिलाओं के व्यवहार के चलते इनकी जिंदगी में कभी भी दोस्तों की कमी नहीं होती है। इनके बात कहने का तरीका ऐसा होता है कि मानो कि वह हर किसी को अपना सबसे अच्छा और खास दोस्त मानती हैं, वहीं कोई बात शेयर करने की बात आने पर यह काफी चूजी हो जाती हैं। ऐसे में ये केवल उन दोस्तों को अपने दिल की बात बताती हैं, जिन पर इन्हें पूरा विश्वास होता है।
ये भी पढ़ेंः Margashirsha Amavasya 2023: मार्गशीर्ष अमावस्या पर इस विधि से करें पितृ पूजा, आसान उपायों से दंपती में बढ़ेगा प्रेम


फैसले लेने में नहीं करतीं जल्दबाजी
ज्योतिष के अनुसार स्वतंत्र स्वभाव की कुंभ राशि की महिलाएं अपने मन की करने वाली होने के साथ ही खुद ही हर परिस्थिति का सामना भी करना चाहती हैं। किसी दूसरे के भरोसे यह नहीं रहतीं इसके साथ ही अपनी कमजोरी भी किसी को नहीं बनाना चाहतीं। फैसले के वक्त ये कभी भी जल्दबाजी नहीं करतीं और एक बार फैसला लेने के बाद उससे पीछे नहीं हटतीं। अपने परिवार के सदस्यों से कुंभ राशि की महिलाओं को खास लगाव होता है।

इस स्थिति में सबसे भिड़ जाती हैं ये
अपने परिवार के खातिर कुंभ राशि की महिलाएं कुछ भी कर जाने का दमखम रखती हैं। बड़े से बड़ा फैसला ये परिवार की खुशी के लिए लेती हैं, चाहे इसके खातिर उनका मन बिल्कुल तैयार न हो और इसके बाद वह कभी पीछे नहीं हटातीं। इन्हें किसी दूसरे का अपने निजी जीवन में हस्तक्षेप बिल्कुल पसंद नहीं होता। यदि कोई इनके जिंदगी में बिना इनकी इजाजत कुछ बदलाव की कोशिश भी करता है तो यह चिढ़ जाती हैं। अपनी हिसाब से जिंदगी जीना इन्हें पसंद होता है और यह परिवार तो क्या इसके लिए समाज से तक लड़ जाती हैं।
ये भी पढ़ेंः शनि का है ये खास नंबर, इस बर्थ डेट वाली लड़कियां प्रेम संबंध में होती हैं होशियार


बिन मांगी सलाह नहीं पसंद
कुंभ राशि वाली महिलाएं उन लोगों से अत्यधिक नफरत करती हैं जो बिन मांगे सलाह देने लगते हैं। ये या तो खुद या फिर जरूरत पड़ने पर अपने दोस्तों और करीबियों से ही सलाह लेकर ज्यादातर फैसले लेना पसंद करती हैं। प्यार के मामले में कुंभ राशि की महिलाएं किसी की बातों में बहुत जल्दी नहीं आतीं। परंतु ये थोड़ी फ्लर्टी स्वभाव की भी होती हैं। ज्योतिष के मुताबिक कुंभ राशि की महिलाएं जल्दी प्रेम संबंध तो बना लेती हैं, परंतु इस संबंध को जल्दबाजी में शादी तक पहुंचाने में नहीं देतीं। इसका कारण यह है कि वे पहले ये जानने की कोशिश करती हैं कि उनका पार्टनर उनके लिए कितना सही व विश्वसनीय है साथ ही वह उन्हें कितना अच्छे से समझता है।

खुद बढ़ाती हैं दोस्ती का हाथ
कुंभ राशि की महिलाएं दोस्ती के लिए किसी विशेष तरह के लोगों की ओर ही हाथ नहीं बढ़ातीं। कुंभ राशि की महिलाएं किसी भी उम्र, जाति और संस्कृति से जुड़े लोगों से दोस्ती कर लेती हैं। ये महिलाएं अपनी तरफ से पहले दोस्ती का हाथ बढ़ाती हैं।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / पुरुषों को दीवाना बना लेती हैं इस राशि की लड़कियां, जानें व्यक्तित्व की अन्य विशेषताएं

ट्रेंडिंग वीडियो