bell-icon-header
धर्म/ज्योतिष

छोड़ दें ये बुरी आदतें वर्ना हो जाएंगे ग्रह दोष के शिकार, जीवन में मच जाएगी उथलपुथल

kis adat se grah kharab hota hai: हर व्यक्ति में कुछ न कुछ आदतें होती हैं, लेकिन आपको शायद ये नहीं मालूम होगी कि आपकी बुरी आदतें ग्रहों को नाराज कर सकती हैं। फिर उनके दंड स्वरूप आपके जीवन में उथलपुथल मच सकती है। आइये जानते हैं ग्रह दोष से बचने के लिए किन बुरी आदतों को छोड़ देना चाहिए और देर से उठने से कौन सा ग्रह खराब होता है।

भोपालAug 06, 2024 / 01:37 pm

Pravin Pandey

किस आदत से कौन सा ग्रह खराब होता है

ये बुरी आदतें पैदा करते हैं ग्रह दोष

kis adat se grah kharab hota hai: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति में कुछ बुरी और कुछ अच्छी आदतें होती हैं। अच्छी आदतें सफल होने में मदद करती हैं, जबकि बुरी आदतें आपके जीवन के साथ, दूसरों के भी जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर सकती हैं। इसकी वजह इंसान की इन बुरी आदतों के कारण ग्रह दोष पैदा होना है। आइये जानते हैं वो बुरी आदतें जो ग्रह दोष पैदा करते हैं…

शराब पीना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को शराब पीने की आदत है तो यह ग्रह दोष का कारण बन सकती है। क्योंकि शराब के नशे में व्यक्ति सबसे बुरा व्यवहार करता है और अपने से कमजोर व्यक्ति को सताता है। इससे कुंडली में शनि ग्रह कमजोर होता है। शनि न्याय के देवता हैं और ये व्यक्ति को कर्म के हिसाब से फल देते हैं। इसलिए खराब व्यवहार से शनि नाराज होकर दंड दे सकते हैं। इस कारण आपका जीवन बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। इसके साथ ही यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती चल रही है तो उसे कभी भी शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।

सुबह देर से उठना

कुछ लोग देर रात सोते हैं और देर सुबह उठते हैं, ज्योतिष शास्त्र में देर तक सोना अच्छा नहीं माना जाता है। सुबह देर से उठने से ग्रह दोष हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सुबह देर से उठने से कुंडली में सूर्य दोष हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः राहु की इन लोगों पर होती है कृपा, लाइफ में नहीं रहती कोई कमी


बड़ों और गुरु का अपमान

अपने से बड़ों का अपमान करना भी आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो लोग बड़ों या फिर गुरु का अपमान करते हैं तो यह भी कुंडली में ग्रह दोष का कारण बन सकता है। इससे जातक को बृहस्पति दोष का सामना करना पड़ सकता है। यदि व्यक्ति की कुंडली में गुरु दोष आ जाए तो उसे करियर में उतार-चढ़ाव आता रहता है और लाख कोशिशों की बाद भी असफलता ही हाथ लगती है। इसलिए हमेशा अपनों से बड़ों का सम्मान करना चाहिए।

बेजुबानों को सताना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप किसी बेजुबान जानवर को सताते हैं तो यह कुंडली में केतु ग्रह को कमजोर करता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति के जीवन में अशांति फैल जाती है जिसकी वजह से मानसिक तनाव होगा और कई अन्य परेशानियां भी होंगी। यदि आप घर पर जानवर पालते हैं और उसको परेशान करते हैं तो इससे जीवन में सुख-शांति पर संकट आने का खतरा रहेगा।
ये भी पढ़ेंः अगले 7 दिन इन 7 राशियों को आर्थिक लाभ, जानें किसे मिलेगा बुध का आशीर्वाद

स्त्रियों का अपमान करना

यदि आप स्त्रियों का अपमान करते हैं, माता के साथ आपके संबंध अच्छे नहीं हैं और आप उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं तो कुंडली में चंद्रमा की स्थिति खराब हो सकती है। इसके साथ ही पानी की बर्बादी करने वालों से भी चंद्रदेव नाखुश रहते हैं, इसलिए चंद्रमा को मजबूत करना चाहते हैं तो ये आदतें तुरंत छोड़ दें।

आस-पास गंदगी और पार्टनर से झगड़ा

यदि आप रोजाना अपने पार्टनर से झगड़ा करते हैं या मारपीट करते हैं तो आप शुक्र दोष का सामना कर सकते हैं। शुक्र दोष के प्रभाव से आप भौतिक सुखों से वंचित रह सकते हैं और आर्थिक जीवन में कई समस्याओं को झेलने के लिए मजबूर हो सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते और मैले कपड़े पहनते हैं तो शुक्र की स्थिति कुंडली में खराब हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः

Kya Hai Talaq Yog: कुंडली में है ये 8 स्थितियां तो तय है शादी का अंत, जानें किन ग्रहों के कारण बनता है तलाक योग

झूठ बोलना या गलत काम करना

यदि झूठ बोलने की आदत है या आप अवैध काम में लिप्त हैं या दूसरों की सफलता से जलते हैं तो आप राहु दोष से पीड़ित हो सकते हैं। ऐसे में आपके काम में बाधाएं आ सकती है। राहु दोष के कारण आपके काम बनते बनते बिगड़ने लगेंगें और मेहनत करने के बाद भी आपको मनचाही सफलता नहीं मिलेगी।

भाई-बहनों से झगड़ा करना

जो लोग अपने भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध बनाकर नहीं रखते और लड़ाई-झगड़ा करते हैं, वे मंगल दोष से प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ता है। ये लोग किसी लंबी बीमारी से भी पीड़ित हो सकते हैं। मंगल को मजबूत करने के लिए शारीरिक रूप से एक्टिव रहना चाहिए और भाई-बहनों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए।

संबंधित विषय:

Hindi News / Astrology and Spirituality / छोड़ दें ये बुरी आदतें वर्ना हो जाएंगे ग्रह दोष के शिकार, जीवन में मच जाएगी उथलपुथल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.