धर्म/ज्योतिष

Guru Uday: बृहस्पति उदय से 4 राशियों का होगा भाग्योदय, साल भर देगी किस्मत साथ

Guru Uday 2024: शुभ ग्रहों में से एक बृहस्पति का कोई भी परिवर्तन सभी राशियों पर असर डालता है। 1 मई 2024 को देव गुरु बृहस्पति ने वृषभ राशि में गोचर किया है और कुछ दिन बाद ही गुरु वृषभ राशि में ही अस्त हो गए थे। अब 3 जून को गुरु ने फिर वृषभ राशि में उदय किया है। साथ ही अब एक साल तक गुरु उदित अवस्था में ही रहेंगे। इसका 4 राशि के लोगों को बंपर लाभ होगा। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां (Jupiter rise horoscope ) …

भोपालJun 06, 2024 / 06:55 pm

Pravin Pandey

गुरु उदय 2024 राशिफल

गुरु के आशीर्वाद से इन राशियों का होगा भाग्योदय
मेष राशि

आपकी राशि मेष है तो गुरु उदय 2024 (Guru Uday 2024) आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरी और व्यापार की दृष्टि से यह समय बेहद शुभ फलदायक है। मेष राशि वालों के मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी, जिस काम को हाथ में लेंगे उसमें सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन की बात करें तो गुरु के उदय होने से आपका दांपत्य जीवन सुख-शांति से भरा रहेगा। इस दौरान जीवनसाथी हर कदम पर आपका साथ देंगे और साथ ही पार्टनर की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। जो लोग पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं, उन्हें व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए बृहस्पति का उदय (Brihaspati Uday) शुभ फल देने वाला है। इस समय वृषभ राशि वालों का परिवार के सदस्यों के साथ यादगार समय बिताएंगे। इन लोगों को कार्यों में शुभ परिणाम मिलेंगे। जो लोग काफी समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें इस समय शुभ समाचार मिल सकता है। इस राशि के जो लोग नौकरीपेशा हैं, उनको प्रमोशन या इंसेंटिव के रूप में आर्थिक लाभ होगा। आप घर-परिवार में होने वाले मांगलिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। प्रेम जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव हो सकता है। अगर आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आपको उनसे छुटकारा मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Weekly Horoscope (9 June to 15 June): मेष, वृषभ समेत 4 राशि के लोगों के घर खुशियां देंगी दस्तक, साप्ताहिक राशिफल में जानें अपना भविष्य

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए गुरु उदय अच्छे परिणाम देगा। इस राशि के छात्रों की शिक्षा के लिए यह समय वरदान साबित होगा। इस समय मिथुन राशि वालों को आप पढ़ाई में अपार सफलता मिलेगी। अगर आप धन से संबंधित किसी तरह का लेनदेन करना चाहते हैं तो गुरु उदय होने के कारण ऐसा कर सकते हैं। इस दौरान आपको वाहन सुख मिल सकता है। माता-पिता जीवन के हर पथ पर आपका समर्थन और सहयोग करेंगे। नौकरी करने वाले लोग कार्यक्षेत्र में जो भी काम करेंगे, उसमें आपको अच्छे फल मिलेंगे। मिथुन राशि के लोगों को धन लाभ होगा जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सिंह राशि

सूर्य देव की राशि सिंह को भी गुरु उदय से लाभ होगा। इन लोगों के लिए आर्थिक दृष्टि से यह अवधि शुभ रहेगी और खूब धन मिलेगा। सिंह राशि के ऐसे लोग जिनका अपना व्यापार है, उन्हें अच्छा खासा लाभ होगा। आपको अपने भाई-बहनों से सहायता मिल सकती है और सिंह राशि वालों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। इस दौरान आपके मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा दोनों में वृद्धि होगी। इस समय सिंह राशि वाले स्पष्ट और प्रभावी बातचीत करेंगे। साथ ही नौकरी करने वाले लोगों को सफलता मिल सकती है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Astrology and Spirituality / Guru Uday: बृहस्पति उदय से 4 राशियों का होगा भाग्योदय, साल भर देगी किस्मत साथ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.