bell-icon-header
धर्म/ज्योतिष

Grah Gochar August: अगस्त में 4 ग्रह बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Grah Gochar August 2024: नया महीना अगस्त शुरू होने वाला है, ग्रह गोचर के लिहाज से अंग्रेजी कैलेंडर का यह आठवां महीना बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें 4 बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इनका सभी राशियों के लोगों पर सकारात्मक, नकारात्मक असर पड़ेगा। लेकिन अगस्त में होने वाले ग्रह गोचर से पांच राशि के लोगों की किस्मत चमक जाएगी।

भोपालAug 01, 2024 / 01:01 pm

Pravin Pandey

अगस्त में 4 ग्रह बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Grah Gochar August 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगस्त 2024 में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इसके अलावा साल के आठवें महीने में कई ग्रह भी नक्षत्र परिवर्तन करेंगे । अगस्त में ग्रह गोचर से बुधादित्य, त्रिग्रही और समसप्तक राजयोग जैसे शुभ योग बनेंगे। इसका 5 राशियों सिंह, कन्या, धनु, मकर और कुंभ को बेहद शुभ फल मिलेगा।
इन राशियों के नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के मौके, जीवन में भौतिक सुख, धन लाभ का अवसर मिलेगा। साथ ही मान-सम्मान भी बढ़ेगा। वहीं कई अन्य राशियों की लाइफ में भी खट्टा मीठा बदलाव आएगा। आइये जानते हैं अगस्त ग्रह गोचर कब होगा और किन राशि के लोगों पर क्या असर डालेगा।

सूर्य गोचर

ग्रहों के राजा सूर्य अभी कर्क राशि में हैं और 16 अगस्त को रात 7.54 बजे सूर्य नारायण कर्क राशि से निकलकर अपनी ही राशि सिंह में प्रवेश कर जाएंगे। यहां 22 अगस्त तक सूर्य, बुध और शुक्र की युति से त्रिग्रही योग बनेगा।
इस शुभ योग और सूर्य के स्व राशि में आगमन से कई राशि के लोगों को शुभ फल मिलेगा। सबसे ज्यादा असर सिंह राशि के लोगों पर पड़ेगा। सूर्य गोचर सिंह राशि वालों के लिए वरदान जैसा होगा, मान सम्मान बढ़ेगा और प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क बढ़ेगा, जिसका भविष्य में लाभ होगा। इसके बाद 16 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।
ये भी पढ़ेंः

Shukra Gochar : सूर्य की राशि में आने वाले हैं शुक्र, 4 राशि के लोगों के आएंगे अच्छे दिन

मंगल गोचर

अंग्रेजी कैलेंडर के आठवें महीने में ग्रहों के सेनापति मंगल भी गोचर करेंगे। 26 अगस्त 2024 को मंगल शुक्र की राशि वृषभ से बुध की राशि मिथुन में ग्रह गोचर करेंगे। यह गोचर मिथुन राशि के लोगों के लिए लाभकारी है। मंगल गोचर अवधि में मिथुन राशि वाले स्वयं को ऊर्जावान पाएंगे। उनकी दिनचर्या में पॉजिटिव बदलाव आ सकता है।

बुध गोचर

ग्रहों के राजकुमार बुध सिंह राशि में विराजमान हैं। 5 अगस्त 2024 को सुबह 9.45 बजे बुध सिंह राशि में वक्री हो जाएंगे। यह गोचर मिथुन और कन्या राशि वालों को शुभ फल देगा। इनके जीवन में उन्नति होगी, सकारात्मक विचार आएंगे। इन राशियों के जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें अच्छे ऑफर मिल सकते हैं।
फिर 22 अगस्त को सुबह 6.21 बजे बुध सिंह राशि से वापस कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसका कर्क राशि वालों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान कर्क राशि वालों को संभलकर रहना चाहिए वर्ना मान सम्मान में कमी आ सकती है। साथ ही इस समयकोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। फिर 29 अगस्त को बुध मार्गी हो जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः

Vrat Tyohar List October 2024: अक्टूबर में नवरात्रि, करवाचौथ से दीपोत्सव की शुरुआत तक कई बड़े त्योहार, देखें पूरा कैलेंडर

शुक्र गोचर

31 जुलाई से शुक्र सिंह राशि में भ्रमण कर रहे हैं। सुख समृद्धि, भोग-विलास के कारक शुक्र 25 अगस्त को कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र यहां 25 दिनों तक गोचर करेंगे। यहां पहले से ही छाया ग्रह केतु भ्रमण कर रहे हैं, ऐसे में शुक्र केतु की युति का कन्या राशि वालों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस समय कन्या राशि वाले कुछ भ्रमित हो सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Aaj Ka Rashifal 1 August: मेष, कर्क समेत 4 राशियों को मिलेगा छप्परफाड़ पैसा, आज का राशिफल में बाकी भी जानें अपना भविष्य

संबंधित विषय:

Hindi News / Astrology and Spirituality / Grah Gochar August: अगस्त में 4 ग्रह बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.