scriptBudh Uday 2023: बुध उदय 2023 से जाग उठेगी इनकी सोई किस्मत, जानें क्या हो रहा फायदा | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

Budh Uday 2023: बुध उदय 2023 से जाग उठेगी इनकी सोई किस्मत, जानें क्या हो रहा फायदा

Budh Uday 2023: महज कुछ दिनों बाद ग्रहों के राजकुमार बुध उदय होने वाले हैं। इसके प्रभाव से फिर कुछ राशियों की किस्मत पलटी खाएगी और उनकी किस्मत चमक उठेगी। बुध उदय 2023 (Budh Uday 2023) से इन राशियों की किस्मत भी जागने वाली है।

Jan 09, 2023 / 11:50 am

Pravin Pandey

budh_uday_2023.jpg

बुध उदय 2023

Budh Uday 2023: दृक पंचांग के मुताबिक ग्रहों के राजकुमार बुध का 14 जनवरी 2023 शनिवार को सुबह 6.01 बजे उदय होगा। इस तरह बुध के अस्त होने की अवधि करीब 12 दिन रहेगी। इससे पहले संवाद, बुद्धि और दोस्ती के कारक बुध दो जनवरी शाम 6 बजकर 36 मिनट पर अस्त हो गए थे।


वैदिक ज्योतिष की मान्यताओं के अनुसार हर साल कुछ दिनों तक आकाश में कोई ग्रह दिखाई नहीं देता, इस अवधि में यह सूर्य के नजदीक होता है। इसी को ग्रह का अस्त होना कहते हैं। आइये जानते हैं अब 14 जनवरी को जब बुध का उदय होगा तो किसके लिए नई सुबह होगी।

सिंह राशि (Leo): ज्योतिषाचार्यों के अनुसार नव वर्ष 2023 में हो रहा बुध उदय सिंह राशि वालों के लिए शुभ फलदायी साबित होने वाला है। बुध उदय 2023 (Budh Uday 2023) घटनाक्रम आपके करियर में नया सवेरा लाएगा। यहां से आपको (Singh Rashi) तरक्की की खुशखबरी मिलेगी। धन संबंधी पीड़ा आपकी दूर हो जाएगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृश्चिक राशिः बुध उदय का घटनाक्रम वृश्चिक राशि वालों के लिए भी अच्छा साबित होने वाला है। इस घटनाक्रम से धन लाभ की स्थिति बनेगी। लटके हुए काम पूरे हो जाएंगे, निवेश का भी अच्छा परिणाम मिलेगा। Budh Uday 2023 के प्रभाव से इस राशि (Vrishchik Rashi) वालों का समय अच्छा बीतेगा।

ये भी पढ़ेंः Dev Bhoomi Temple: धारी देवी ने धारण कर रखें हैं चारों धाम, मंदिर के रहस्य रहते हैं हर जुबान पर

परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

तुला राशिः इस राशि के जातकों के जीवन में चल रहा उतार चढ़ाव बुध उदय के प्रभाव से राहत दिलाएगा। इससे आपको परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। Budh Uday 2023 के प्रभाव से तुला राशि के जातकों को मानसिक से आर्थिक परेशानियों तक से छुटकारा मिलने की संभावना है।

धनु राशिः ग्रहों के राजकुमार बुध का उदय धनु राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी है। इससे नौकरीपेशा हों या व्यापारी सबके लिए अच्छे योग बन रहे हैं। नौकरी वालों की आय वृद्धि का योग बन रहा है तो व्यापारियों के लिए कारोबार बढ़ाने का समय चल रहा है।
https://youtu.be/ID4Hrn_EE9M

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Budh Uday 2023: बुध उदय 2023 से जाग उठेगी इनकी सोई किस्मत, जानें क्या हो रहा फायदा

ट्रेंडिंग वीडियो