aaj ka rashifal
मेष-शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड में निवेश से लाभ होगा। नौकरी की तलाश सफल रहेगी। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। पारिवारिक किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा।
वृषभ-स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तु को संभाल कर रखें। विवाद को बढ़ावा ना दें। खर्च की अधिकता रहेगी, नौकरी में तनाव रहेगा।
मिथुन-पारिवारिक विवाद बढ़ सकते हैं। किसी के बहकावे में अपने निजी संबंधों को कमजोर ना करें। व्यवसाय विस्तार के लिए आर्थिक सहायता मिलेगी। संतान की गतिविधियों पर ध्यान दें।
कर्क-यात्रा लाभदायक रहेगी, रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। कारोबार विस्तार के लिए सही समय है। नौकरी में तबादले के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन सुख पूर्वक व्यतीत होगा।
सिंह-किसी बड़े कार्य को करने में लगे रहेंगे। आर्थिक उन्नति की योजनाएं सफल होंगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वैवाहिक चर्चा सफल रहेगी। वाहन सुख संभव है।
कन्या-धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। जमीन-जायदाद में निवेश के लिए समय शुभ है। विरोधी सक्रिय होंगे, कार्यों में अवरोध उत्पन्न होंगे।
तुला-पारिवारिक विवाद बढ़ सकते हैं, मशीनरी का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। बनते कामों में आ रही दिक्कतों से बिजनेस में चिंता बढ़ेगी। मित्रों से मन मुटाव हो सकता है।
वृश्चिक-अपनी आदतों के कारण आप लोगों से अलग हो जाएंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। आवास निवास बदलने के योग हैं। संतान के कॅरियर में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
धनु-मानसिक अशांति रहेगी। पेट से संबंधित पीड़ा हो सकती है। सुख साधनों में वृद्धि होगी। अधिकारियों से संबंध सुधरेंगे।
मकर-सोच कुछ रहे हैं और हो कुछ रहा है। कुछ ऐसा ही अभी आपके साथ में चल रहा है। अचानक संतान के स्वास्थ्य में कमी आएगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। पूजन-पाठ में मन कम लगेगा।
कुम्भ-आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे। वैवाहिक चर्चाएं सफल होंगी। आर्थिक निवेश शुभ रहेंगे। विदेश जाने के योग हैं, सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मीन-व्यापारिक नए संबंध स्थापित होंगे। समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार लाभकारी साबित होगा। सुख साधनों में वृद्धि होगी। मकान दुकान बदलने के योग बन रहे हैं।
ज्यो. पं चंदन श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता, उज्जैन
aaj ka rashifal