
इंडोनेशिया में सुनामी से भीषण तबाही, देखें तस्वीरें
जकार्ताः इंडोनेशिया में शनिवार रात ज्वालामुखी विस्फोट के बाद आई सुनामी में 222 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी के जनसंपर्क प्रमुख सुतोपो पुरवो नुग्रहो ने कहा कि स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे तक 843 लोग घायल हुए हैं और 28 लोग अभी भी लापता हैं। सुतोपो ने कहा कि मृतकों की संख्या में वृद्धि जारी रहेगी, क्योंकि सभी जगहों को तलाशा नहीं गया है।" उधर, सुनामी के बाद मीडिया में आ रही तस्वीरों से दिख रहा है कि वहां पर भारी तबाही हुई है। जान-माल को सबसे अधिक नुकसान हुआ है।
Published on:
23 Dec 2018 09:53 pm
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
