एशिया

म्यांमार आर्मी का बड़ा फैसला, स्वतंत्रता दिवस की खुशी में 7 हज़ार से ज़्यादा कैदियों को किया जाएगा रिहा

म्यांमार आर्मी जिसे म्यांमार जुंटा नाम से भी जाना जाता है, ने अपने देश की स्वतंत्रता दिवस की खुशी का जश्न मनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत कई हज़ार कैदियों की रिहाई की जाएगी।

Jan 04, 2023 / 03:50 pm

Tanay Mishra

Myanmar Junta

म्यांमार (Myanmar) की आर्मी, जिसे म्यांमार जुंटा (Myanmar Junta) के नाम से भी जाना जाता है, दुनियाभर में सबसे सख्त आर्मी में से एक मानी जाती है। 1 फरवरी, 2021 को म्यांमार जुंटा ने सरकार का तख्तापलट कर दिया था। इसके बाद से ही देश में सैन्य शासन लागू है। म्यांमार जुंटा के शासन में आने के बाद से ही देशभर की स्थिति काफी सख्त हो गई। साथ ही लोगों को जुंटा की खिलाफत पर जेल की सज़ा भी दी जाने लगी। पर अब म्यांमार की इस सख्त आर्मी ने एक बड़ा फैसला लिया है।

क्या है म्यांमार जुंटा का बड़ा फैसला?

म्यांमार के लिए आज का दिन बहुत ही बड़ा और खास है। 4 जनवरी को म्यांमार का स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस ऐतिहासिक दिन के जश्न को मनाने के लिए म्यांमार जुंटा ने एक बड़ा फैसला लिया है। म्यांमार जुंटा आज के इस बड़े अवसर की खुशी में 7,012 कैदियों को जेल से रिहा करेगी।


यह भी पढ़ें

चीन में कोरोना से बिगड़ते हालात के बीच यूरोपीय यूनियन का बड़ा फैसला, फ्री वैक्सीन का दिया ऑफर

किन कैदियों को नहीं किया जाएगा रिहा?

म्यांमार जुंटा का रिहाई का यह फैसला सभी कैदियों पर लागू नहीं होता। ऐसे कैदी जो मर्डर, रेप, विस्फोटक पदार्थ रखने, भ्रष्टाचार, ड्रग्स, हथियारों और अन्य गैर-क़ानूनी वजहों से जेल की सज़ा काट रहे हैं, उन्हें रिहा नहीं किया जाएगा। हालांकि ऐसे कैदी जो राजनीतिक कारणों से जेल में हैं, उन्हें रिहा किया जाएगा या नहीं इस बात की जानकारी नहीं दी गई है।

इससे पहले भी की थी बड़े लेवल पर रिहाई

म्यांमार जुंटा ने इससे पहले पिछले साल 17 नवंबर को राष्ट्रीय विजय दिवस के अवसर पर भी बड़े लेवल पर कैदियों को रिहा किया था। म्यांमार जुंटा ने इस दिन के अवसर पर 5,744 कैदियों को रिहा किया था।

myanmar_army.jpg


यह भी पढ़ें

सोमालिया में दो गाड़ियों के बीच बम ब्लास्ट, 9 लोगों की मौत

Hindi News / world / Asia / म्यांमार आर्मी का बड़ा फैसला, स्वतंत्रता दिवस की खुशी में 7 हज़ार से ज़्यादा कैदियों को किया जाएगा रिहा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.