bell-icon-header
एशिया

अमरीकी अंतरिक्ष यात्री चांद पर गए थे या नहीं, रूस इसकी जांच के लिए जल्द लांच करेगा मिशन

रोस्कोसमोस अंतरिक्ष एजेंसी के महानिदेशक दिमित्री रोगोजिन ने कहा कि करीब 50 साल पहले चांद पर सच में कोई गया था या नहीं इस पर रूस को संदेह है।

Nov 24, 2018 / 10:38 pm

mangal yadav

अमरीकी अंतरिक्ष यात्री चांद पर गए थे या नहीं, रूस इसकी जांच के लिए जल्द लांच करेगा मिशन

मॉस्कोः रूस और अमरीका के बीच एक नया विवाद शुरू हो गया है। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि इस चांद पर जाने वाले रूस के प्रस्तावित मिशन का काम यह सत्यापित करना होगा कि क्या सच में अमरीकी अंतरिक्ष यात्री चांद पर गए हैं। रोस्कोसमोस अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख दिमित्री रोगोजिन ने कहा कि वह चांद के लिए जल्द ही एक मिशन लांच करेंगे। इसकी मदद से यह पता लगाया जाएगा कि चंद्रमा पर कदम रखने के लिए अमरीकी मिशन सही थे या नहीं। दिमित्री रोगोजिन ने शनिवार को ट्वीटर पर कहा कि हमने यह सत्यापित करने के लिए एक उपकरण तैयार किया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि करीब 50 साल पहले चांद पर सच में कोई गया था या नहीं इस पर रूस को संदेह है।

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का निजीकरण करना चाहता है अमरीका
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमरीका अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का निजीकरण करना चाहता है। दरअसल अमरीका अब महंगे अंतरिक्ष कार्यक्रम में पैसा लगाना नहीं चाहता। इसलिए वह 2025 तक इस कार्यक्रम को पूरी तरह से बंद करने के पक्ष में है। बता दें कि अंतरिक्ष स्टेशन पृथ्वी की निचली कक्षा में है और इसका संचालन अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा करती है। इस स्टेशन को नासा ने रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के साथ मिल कर संयुक्त रूप से विकसित किया है।

 

Hindi News / world / Asia / अमरीकी अंतरिक्ष यात्री चांद पर गए थे या नहीं, रूस इसकी जांच के लिए जल्द लांच करेगा मिशन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.