scriptशादी के 8 साल बाद भी नहीं बन पाई मां तो कर बैठी एक गलती, बर्बाद हो गई जिंदगी | Woman Rape By Tantrik in ashok nagar woman fell into trap when she did not have child after eight years of marriage | Patrika News
अशोकनगर

शादी के 8 साल बाद भी नहीं बन पाई मां तो कर बैठी एक गलती, बर्बाद हो गई जिंदगी

बच्चे की चाहत में महिला ने कर दी एक ऐसी गलती की अब हो रहा पछतावा, पुलिस थाने पहुंचा मामला…

अशोकनगरFeb 28, 2024 / 10:41 pm

Shailendra Sharma

ashoknagar.jpg

ममता की चाहत में एक महिला ऐसी गलती कर बैठी की उसकी पूरी जिंदगी बर्बाद हो गई। मामला अशोकनगर जिले का है जहां शादी के 8 साल बाद भी जब बच्चा नहीं हुआ तो महिला ने तंत्र-मंत्र का सहारा ले लिया। तंत्र-मंत्र के जाल में फंसी महिला तांत्रिकों के संपर्क में आई और फिर महिला को अपने जाल में फंसाकर एक दो नहीं बल्कि तीन तांत्रिकों ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला।

 


घटना अशोकनगर के शाढ़ौरा थाना इलाके की है। यहां रहने वाली 28 साल की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि उसकी शादी साल 2015 में हुई थी लेकिन शादी के इतने साल बाद भी उसे बच्चा नहीं हुआ। मां बनने की चाहत में वो बेहद परेशान थी। इसी दौरान उसे मोहन जाटव नाम का शख्स मिला जिसने उसे भरोसा दिलाया कि तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के जरिए बच्चा हो सकता है।
यह भी पढ़ें

जम्मू की गैंग लूट करने डॉक्टर के घर में घुसी, पड़ोसियों ने बचाई बुजुर्ग महिला की जान




महिला आरोपी मोहन जाटव की बातों में फंस चुकी थी और वो उसके घर पहुंच गई जहां आरोपी मोहन जाटव ने डरा धमकाकर उसके साथ रेप किया। आरोपी की धमकी से डरी महिला ने अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में किसी को नहीं बताया। इसके बाद डुंगासरा निवासी सीताराम और गणेशराम कुशवाह ने भी महिला को झाड़-फूंक से बच्चा होने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही इस बात की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें

नाबालिग की आबरू लूट रहे थे दो सगे भाई, तभी आ गया लड़की का पिता, जानें आगे क्या हुआ ?




बच्चे की चाहत में आबरू लुटाने के बाद महिला उदास रहने लगी। जब उसकी मां ने उसे उदास देखा तो भरोसे में लेकर उससे पूछताछ की तो महिला ने अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में मां को बताया। जिसके बाद मां बेटी को साथ लेकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
देखें वीडियो- सांडों की लड़ाई में बन रहा था ‘बाहुबली’

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8tirl4

Hindi News/ Ashoknagar / शादी के 8 साल बाद भी नहीं बन पाई मां तो कर बैठी एक गलती, बर्बाद हो गई जिंदगी

ट्रेंडिंग वीडियो