bell-icon-header
अशोकनगर

MP News: सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले – ‘भारत में रहना है, तो राम-कृष्ण की जय कहना होगा’

MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सोमवार को अशोकनगर पहुंचे। जहां उन्होंने बुनकरों द्वारा बनाई जाने वाली साड़ियों को देखा।

अशोकनगरAug 26, 2024 / 05:46 pm

Himanshu Singh

MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जन्माष्टमी के अवसर पर अशोकनगर जिले के चंदेरी पहुंचे थे। जहां सीएम ने बुनकर पार्क पहुंचकर बुनकरों से संवाद किया। वहीं सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के अंदर रहना है तो राम-कृष्ण कहा होगा। हम देश के भीतर सब का सम्मान करना चाहते हैं। सीएम मोहन यादव ने शहर के बीच में स्थित भगवान लक्ष्मण मंदिर पहुंचे। जहां भगवान शेषनाग की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

क्या बोले सीएम मोहन यादव


डॉ सीएम मोहन यादव ने कहा हमारे देश के अंदर हम सबका सम्मान करना चाहते हैं। हम किसी का अपमान नहीं करते हैं। हमारे देश में पवित्रता के बलबूते पर कितना अच्छा लगता है। मैं चंदेरी स्थित हैंडलूम पार्क में गया। क्या हिंदू क्या मुसलमान। सभी मेहनत कर रहे हैं। हमारे यहां परमात्मा को, सृष्टि को समझने वाले लोग चाहिए। रहीम, रसखाना यहां की माटी को जोड़कर चले। इसलिए हम आज भी उन्हें स्मरण करते हैं।

बुनकरों से सीएम ने किया संवाद


सीएम डॉ मोहन यादव ने अशोकनगर जिले की ऐतिहासिक नगरी चंदेरी पहुंचे थे। वहां पहुंचकर उन्होंने बुनकरों से संवाद किया था। चंदेरी पहुंचकर सीएम ने बुनकरों द्वारा बनाई जाने वाली साड़ियों को देखा। चंदेरी साड़ी के बारे में जाना और इसे बनाते हुए भी देखा। इसके साथ ही उन्होंने खुद ही ताना-बाना से साड़ी बुनी।

संबंधित विषय:

Hindi News / Ashoknagar / MP News: सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले – ‘भारत में रहना है, तो राम-कृष्ण की जय कहना होगा’

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.