अमरोहा

Amroha News: दुष्कर्म के दोषी को पांच साल की सजा, कोर्ट ने 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगया

Amroha News: यूपी के अमरोहा में पॉक्सो एक्ट के मामले में कोर्ट ने दोषी को पांच साल की सजा सुनाई है। दोषी पर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। गिरफ्तारी के बाद से ही दोषी जेल में बंद था।

अमरोहाOct 04, 2024 / 07:21 am

Mohd Danish

Amroha News: दुष्कर्म के दोषी को पांच साल की सजा

Amroha News Today: अमरोहा जिले में ये घटना बछरायूं थानाक्षेत्र के गांव में हुई थी। गांव निवासी किसान की सात वर्षीय बेटी 13 अप्रैल 2024 को घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव निवासी अरुण शहद देने के बहाने उसकी बेटी को अपने घर ले गया और दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंचने के बाद बच्ची ने ये बात अपने परिजनों को बताई। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। अरुण को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया था।
यह भी पढ़ें

संभल में डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक, अफसरों को दिए अहम निर्देश

इस मुकदमे की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश विशेष पॉक्सो एक्ट द्वितीय डॉ. कपिला राघव की अदालत में चल रही थी। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक रतनलाल लोधी पैरवी रहे थे। गुरुवार को कोर्ट ने मुकदमे में सुनवाई की। साक्ष्यों और सबूतों के आधार पर आरोपी अरुण को पॉक्सो एक्ट में दोषी करार दिया। साथ ही उसे पांच साल की सजा सुनाई और 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि इस मामले में पीड़िता अपने बयानों से मुकर गई थी। लेकिन, पीड़िता के प्राथमिक बयानों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पॉक्सो एक्ट में दोषी माना है।

Hindi News / Amroha / Amroha News: दुष्कर्म के दोषी को पांच साल की सजा, कोर्ट ने 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.