अमरोहा

एक ही फंदे पर लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, 3 दिन से थे लापता, ऑनर किलिंग की जताई आशंका

Amroha News: अमरोहा में कक्षा-9 की नाबालिग छात्रा और प्रेमी का शव एक ही फंदे पर पेड़ से लटका मिला। दोनों 3 दिन से लापता थे।

अमरोहाFeb 05, 2024 / 11:57 am

Mohd Danish

Amroha News In Hindi: बतादें कि सैदनगली इलाके के एक गांव में प्रेमी-प्रेमिका के शव एक पेड़ से लटके मिले। दोनों 3 दिन से गायब थे। किशोरी कक्षा नौ की छात्रा जबकि युवक की उम्र 20 साल बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक ने परिजनों ने दोनों की हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पुलिस और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार दोनों करीब दो साल से प्रेम प्रसंग में थे और शादी करना चाहते थे।
ऑनर किलिंग की जताई आशंका
किशोरी के परिजन इसके खिलाफ थे। ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है। बताया जाता है कि युवक का गांव के 16 वर्षीय किशोरी से पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं। किशोरी कक्षा नौ की छात्रा थी। वह एक इंटर कॉलेज में पढ़ती थी।
3 दिन से लापता थे दोनों
पिछले 3 दिन से किशोरी घर से लापता हो गई थी और युवक भी घर से गायब था। परिजन दोनों की तलाश रहे थे। बेटी के गायब होने की सूचना देने के लिए परिजन शनिवार रात थाने में भी गए थे। युवक और उसके परिजनों के खिलाफ बेटी को गायब करने का आरोप लगाया था। पुलिस भी दोनों की तलाश कर रही थी।
यह भी पढ़ें

रामपुर में हुआ बड़ा हादसा, डबल डेकर बस बेकाबू होकर पलटी, 70 यात्री घायल

बाग में फंदे से लटके मिले शव
रविवार सुबह करीब नौ बजे किशोरी और युवक के शव गांव से लगभग 300 मीटर की दूरी पर एक आम के बाग में फंदे से लटके मिले। सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। युवक के परिजनों ने किशोरी के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस ने उतारे दोनों शव
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पेड़ पर लटके दोनों शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि किशोरी और युवक का शव फंदे से लटका मिला है। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News / Amroha / एक ही फंदे पर लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, 3 दिन से थे लापता, ऑनर किलिंग की जताई आशंका

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.