मामले में अज्ञात डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जोया में स्व. केशकरन का परिवार रहता है। उनका 28 वर्षीय बेटा विजेंद्र सिंह पेशे से हलवाई था। परिवार में पत्नी राजकुमारी के अलावा पांच बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक विजेंद्र सिंह शादी समारोह, जन्मदिन पार्टी व अन्य कार्यक्रमों में केटरिंग का ऑर्डर भी लेता था। गुरुवार सुबह विजेंद्र सिंह अपने साथी अजीत सिंह के साथ एक कार्यक्रम की बुकिंग को बुढ़नपुर गया था।
वहां से खाने का पर्चा बनाकर दोनों घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नेशनल हाईवे स्थित गांव नीलीखेड़ी के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही डीसीएम के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जोया सीएचसी पर भर्ती कराया। हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें हायर सेंटर रेफर किया।
यह भी पढ़ें