scriptलोकसभा चुनाव 2024: बसपा ने अमेठी में बदला उम्मीदवार, अब मायावती ने पूर्व प्रधान पर लगाया दांव | Lok Sabha Elections 2024 BSP changes candidate in Amethi now Mayawati bets on former Pradhan Nanhe Singh Chauhan | Patrika News
अमेठी

लोकसभा चुनाव 2024: बसपा ने अमेठी में बदला उम्मीदवार, अब मायावती ने पूर्व प्रधान पर लगाया दांव

Lok Sabha Election 2024: बसपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी की है। सपा ने नन्हें सिंह चौहान को अमेठी से उम्मीदवार बनाया है।

अमेठीApr 30, 2024 / 10:51 am

Sanjana Singh

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बसपा सुप्रीमो मायावती ने अमेठी लोकसभा सीट पर बड़ा दांव खेला है। अमेठी में बसपा ने महज 24 घंटे में ही अपना प्रत्याशी बदल दिया है। बसपा ने रवि प्रकाश मौर्य की जगह नन्हें सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया है।
बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी की है। इस लिस्ट में अमेठी से नन्हें सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया है, वहीं प्रतापगढ़ सीट से प्रथमेश मिश्रा और झांसी से रवि प्रकाश कुशवाहा को टिकट दिया है।

बसपा ने खेला दांव

अमेठी का सियासी रण दिलचस्प होता जा रहा है। बसपा ने अमेठी में पहला चुनाव 1989 लड़ा था। उस वक्त राजीव गांधी के खिलाफ बसपा संस्थापक कांशीराम चुनाव मैदान में उतरे थे। इसके बाद बसपा ने कई चुनाव लड़ा लेकिन, वह एक लाख वोट तक नहीं पा सकी। इस दौरान बसपा ने कई बदलाव किए लेकिन, बसपा का हाथी दिल्ली तक नहीं पहुंच सका। रविवार की शाम को बसपा ने अयोध्या के रवि प्रकाश मौर्य को उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने नामांकन के लिए चार सेट में पर्चे भी ले लिए थे लेकिन, सोमवार की शाम को एकाएक दावेदार ही बदल दिए। 
यह भी पढ़ें

जालौन में बसपा प्रत्याशी करते रह गए जुलूस, समय से नहीं पहुंचे कलेक्ट्रेट तो नहीं हुआ नामांकन

अब राजनीति का अर्थशास्त्र सीखेंगे नन्हे सिंह चौहान

सुल्तानपुर जिले के लम्भुआ थाने के अर्जुनपुर गांव निवासी नन्हे सिंह चौहान अर्थशास्त्र से स्नातक पास हैं। वह गांव के तीन बार प्रधान रहे हैं। बसपा में करीब आठ साल से मिशन से जुड़े रहे हैं। नन्हे सिंह चौहान खुद बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार करते हैं। उनके दो भाई चंडीगढ़ में बिल्डर है। संसदीय चुनाव जैसा बड़ा चुनाव वह पहली बार लड़ रहे हैं। पहली मई को नामांकन करने की तैयारी में है।

Hindi News/ Amethi / लोकसभा चुनाव 2024: बसपा ने अमेठी में बदला उम्मीदवार, अब मायावती ने पूर्व प्रधान पर लगाया दांव

ट्रेंडिंग वीडियो