scriptLok Sabha Election 2024: प्रियंका गांधी ने किया नाम फाइनल, ये शख्स लड़ेगा अमेठी से लोकसभा चुनाव | Lok Sabha Election 2024 Priyanka Gandhi gave signal to District President Rahul Gandhi contest from Amethi | Patrika News
अमेठी

Lok Sabha Election 2024: प्रियंका गांधी ने किया नाम फाइनल, ये शख्स लड़ेगा अमेठी से लोकसभा चुनाव

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने अमेठी के जिलाध्यक्ष से कहा कि जाओ तैयारियां करो, अमेठी परिवार है। अमेठी जिसे लोकसभा में उम्मीदवार चाह रही है। वहीं चुनाव लड़ेगा।

अमेठीMar 06, 2024 / 08:00 pm

Anand Shukla

Lok Sabha Election 2024 Priyanka Gandhi gave signal to District President Rahul Gandhi contest from Amethi

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप देने में लगे हैं। वहीं, बीजेपी (BJP) ने उत्तर प्रदेश के 51 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान पहले ही कर दिया है, जबकि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) भी 31 सीटों पर उम्मीदवार का एलान कर चुकी है। हालांकि, अभी तक कांग्रेस (Congress) ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।
माना जा रहा है कि जल्द ही कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची आ जाएगी। लेकिन अमेठी में कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर संशय बना हुआ है। इसे कड़ी में सोमवार को अमेठी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के बीच मुलाकात हुई, जिसके बाद अमेठी से एक बार फिर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है।
यह भी पढ़ें

सपा नेता अनिल कुमार को योगी ने मंत्री बना अखिलेश को चौकाया, सपा के दलित वोट पर बीजेपी की नजर

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की दिल्ली में सोमवार को प्रियंका गांधी से मुलाकात हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि अमेठी में संशय की स्थिति है। लोग परेशान है कि यहां से कौन चुनाव लड़ेगा। इस पर प्रियंका गांधी ने जिलाध्यक्ष से कहा कि जाओ तैयारियां करो। अमेठी हमारा परिवार है। परिवार का रिश्ता कायम रहेगा। लोकसभा चुनाव में अमेठी जिसे उम्मीदवार के रूप में देखना और चुनाव लड़वाना चाह रही है, वही लड़ेगा।

प्रियंका गांधी ने संकेतों में अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की बात कही। इसके बाद बुधवार को जिलाध्यक्ष अमेठी पहुंचे और लोगों को यह बात बताई है। राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की सुगबुहाट मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी की लहर है। हालांकि, अभी तक राहुल गांधी के अमेठी लोकसभा से चुनाव लड़ने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
साल 2004 में राहुल गांधी ने अमेठी से पहला लोकसभा चुनाव लड़ा। इस चुनाव को राहुल गांधी को 3, 90784 वोट मिले और 2,90853 वोटों से जीत दर्ज करके संसद पहुंचे। 2009 में 15वीं लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने फिर अमेठी से मैदान में उतरे और इस बार 3, 78,198 वोटों से जीत दर्ज की।

2014 में राहुल गांधी के सामने वर्तमान में केद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) भाजपा प्रत्याशी के रूप में उतरीं। लेकिन मोदी लहर में भी अमेठी में कमल नहीं खिला पाई। राहुल गांधी ने 107903 से स्मृति ईरानी को हरा दिया, हालांकि, जीत का आंकड़ा कम हो गया। वहीं, 2019 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अमेठी और केरल के वायनाड से मैदान में उतरे। अमेठी में राहुल राहुल गांधी को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, केरल के वायनाड से राहुल गांधी जीतकर संसद पहुंचे।
लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से जारी सूची में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को फिर से अमेठी का उम्मीदवार बनाया गया है। इसके बाद से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी प्रचार में जुट गई हैं। वहीं, कांग्रेस की तरफ अभी तक ये पुष्टि नहीं हुई कि अमेठी से कौन चुनाव लड़ेगा। हालांकि, अगर कांग्रेस से राहुल गांधी उम्मीदवार बनते हैं तो अमेठी में बीजेपी और कांग्रेस के बीच दिलचस्प मुकाबला होगा।

Hindi News/ Amethi / Lok Sabha Election 2024: प्रियंका गांधी ने किया नाम फाइनल, ये शख्स लड़ेगा अमेठी से लोकसभा चुनाव

ट्रेंडिंग वीडियो