अमरीका

White House ने Elon Musk के Anthony Fauci पर हमले को बताया डिस्गस्टिंग

एलन मस्क ने हाल ही में एंथनी फाउची पर निशाना साधा था। अब इस पर व्हाइट हाउस की प्रतिक्रिया आई है। क्या कहा व्हाइट हाउस ने इस बारे में? आइए जानते हैं।

Dec 13, 2022 / 03:35 pm

Tanay Mishra

White House condemns Elon Musk’s attacks on Anthony Fauci

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) अक्सर ही विवादित बयान और दूसरों पर निशाना साधने से नहीं चूकते। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) को खरीदने के बाद से एलन की यह बेबाकी पहले से भी ज़्यादा बढ़ गई है। हाल ही में एलन ने अमरीका (United States of America) के चीफ मेडिकल एडवाइज़र एंथोनी फाउची (Anthony Fauci) पर निशाना साधा था। अब इस पर व्हाइट हाउस (White House) की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है।


व्हाइट हाउस की तरफ से क्या बयान आया?

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरीन जीन पियरे (Karine Jean-Pierre) ने एलन मस्क के एंथनी फाउची पर हमले के बारे में बयान देते हुए कहा, “ये निजी हमले बहुत ही खतरनाक हैं। ये डिस्गस्टिंग (घिनौने) और वास्तविकता से बिलकुल अलग हैं।”

यह भी पढ़ें

पेरू में हालात और बिगड़े, दंगों में अब तक 7 लोगों की मौत

एंथनी फाउची के बारे में क्या एलन मस्क ने?

ट्विटर के नए मालिक मस्क ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक से ज़्यादा ट्वीट्स के ज़रिए फाउची पर निशाना साधा। मस्क ने पहले एक मीम के ज़रिए लॉकडाउन और फिर अन्य कोविड संबंधी पॉलिसियों के लिए फाउची पर निशाना साधा। इतनक ही नहीं, मस्क ने एक अन्य ट्वीट में अपने सर्वनाम Prosecute/Fauci बताते हुए इनडायरेक्टली फाउची पर मुकदमा चलाने की भी मांग उठाई। मस्क ने फाउची पर अमरीकी काँग्रेस से झूठ बोलने और गेन-ऑफ-फंक्शन रिसर्च को फंड करने और इससे कई लाख लोगों की मौत का आरोप लगाते हुए भी निशाना साधा।


यह भी पढ़ें

चीन ने ताइवान में भेजे एक दिन में 18 न्यूक्लियर बॉम्बर्स, अब तक सबसे ज़्यादा

Hindi News / world / America / White House ने Elon Musk के Anthony Fauci पर हमले को बताया डिस्गस्टिंग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.