अमरीका

US Election 2020: स्विंग स्टेट्स तय करेंगे ट्रंप और बाइडन का भविष्य, जानिए किस राज्य ने बदली अपनी निष्ठाएं

सन 2000 से 2016 तक 5 चुनावों में करीब 12 राज्यों ने अपनी अपनी निष्ठाओं को लगातार बदला
इस बार के 6 राज्य हैं सबसे अहम, जो तय करेंगे बाइडन और ट्रंप में से किसको मिलेगा ताज

Nov 05, 2020 / 10:32 am

Saurabh Sharma

नई दिल्ली। भले ही अमरीकी प्रेसीडेंशियल चुनावों में बाइडन जीत के काफी करीब पहुंच चुके हों, मुमकिन है वो जीत भी जाएं। लेकिन उनकी संभावित जीत के बीच में अभी कुछ राज्यों के नतीजों का आना बाकी हैं। वैसे राष्ट्रपति चुनावों में स्विंग स्टेट्स काफी महत्व है। ये वो राज्य हैं, जो कभी किसी एक के होकर नहीं रहते। प्रत्येक उम्मीदवार या पार्टी को इसी बात का डर रहता है कि आखिर इस बार यह राज्य किस ओर जाएंगे। उनकी निष्ठाएं किस ओर देखने को मिलेगी।

2000 से लेकर 2016 तक के 5 राष्ट्रपति चुनावों में नजर डालें तो 50 में से 12 राज्य ऐसे देखने को मिलें हैं, जिनकी निष्ठाओं पर सवाल खड़े हुए हैं। वहां के वोटर्स ने कभी किसी एक पर लगातार भरोसा नहीं किया। स्विंग स्टेट्स का पहली बार इस्तेाल न्यूयॉर्क टाइम्स ने पहली बार 1936 में किया था जब डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति फ्रैंकलिन रूजवेल्ट ने रिपब्लिकन अल्फ लैंडन के खिलाफ जीत हासिल की थी।

इस साल अमरीका के आधा दर्जन राज्य पूरे चुनाव को पलटने का माद्दा रखते हैं। जिसमें विंसकंसिन, मिशिगन, पेंसिलवेनिया, नॉर्थ कैरोलीना, एरिजोना और फ्लोरिडा। इनमें कुछ के परिणाम आ चुके हैं और कुछ के आने बाकी है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर यह 6 राज्य इतने क्रूशियल कैसे बनते जा रहे हैं।

1. एरिजोना: ट्रंप से बाइडन की ओर गए

– 2016 में यहां से ट्रंप ने जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार यहां के लोगों ने अपनी निष्ठा बदली और बाइडन को जिताया।
– एरिजोना में 11 इनलेक्टोरल कॉलेज वोट हैं।
– 1952 से यहां पर रिपब्लिक का होल्ड ज्यादा रहा है।
– यहां की इंडस्ट्री और एग्रीकल्चर माइग्रेंट लेबर पर डिपेंड है।
– एरिज़ोना फरवरी 1912 में 48 वें राज्य और संयुक्त राज्य अमरीका के अंतिम टुकड़े के रूप में संघ में शामिल हो गया।
– 1996 में यहां से बिल क्लिंटन ने चुनाव जीता था।
– वर्ना यहां ये रिपब्लिक का कैंडीडेट विजय प्राप्त करता है।
2. फ्लोरिडा: ट्रंप की जीत

florida.gif

– फ्लोरिडा को इंडिया का यूपी कहना गलत नहीं होगा, क्योंकि यहां पर सबसे ज्यादा 29 इलेक्टोरल वोट्स हैं।
– लगातार दूसरे साल यहां से ट्रंप की बड़ी जीत देखने को मिली है।
– स्विंग स्टेट्स में यह सबसे राज्यों में गिना जाता है।
– फ्लोरिडा भी राजनीतिक रूप से सबसे अधिक विभाजित राज्यों में से एक है।
– पूर्व स्पेनिश उपनिवेश, फ्लोरिडा 1845 में एक गुलाम राज्य के रूप में संघ में शामिल हो गया।
– 1850 के दशक के बाद से, डेमोक्रेट ने राज्य पर 140 वर्षों तक शासन किया।
– कन्फेडेरिटी के पतन के साथ यह 15 साल तक रिपब्लिकन द्वारा शासित रहा।
– 1996 से, राज्य बैंगनी हो गया, क्योंकि यह लगातार दोनों दलों के बीच घूमता रहा।

3. मिशिगन: बाइडन की बढ़त जारी

michigan.jpg
– पूर्व में न्यू फ्रांस कॉलोनी का हिस्सा, जो क्षेत्र अब मिशिगन का हिस्सा है, 1762 में ब्रिटिश शासन के अधीन था।
– यह 1837 में संघ में शामिल हो गया और 1930 के दशक के महामंदी तक रिपब्लिकन के लिए लगातार मतदान किया।
– अपने औद्योगिक आधार के लिए प्रसिद्ध, मिशिगन ने महामंदी के दौरान महत्वपूर्ण रूप से सामना किया, लेकिन द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के वर्षों में अपने को रिकवर किया।
– 1930 से 1960 के दशक के दौरान मिशिगन ने रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स के बीच बारी-बारी से सत्ता आती जाती रही।
– 1970 के दशक के अंत से 1980 के दशक के अंत तक रिपब्लिकन पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत बन गए।
– 1988 से मिशिगन ने प्रत्येक राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट के लिए मतदान किया।
– 2016 में मिशिगन डोनाड ट्रम्प की ओर मुढ़ गया, हालांकि यह अंतर एक फीसदी से कम था।
4. पेन्सिलवेनिया: डेमोक्रेट को बढ़त, नतीजा आना बाकी

pennsylvania.jpg

– संयुक्त राज्य अमेरिका के 13 मूल संस्थापक राज्यों में से एक है पेन्सिलवेनिया।
– पेन्सिलवेनिया अमरीकी संविधान की पुष्टि करने वाला दूसरा राज्य था।
– अमेरिका के संविधान का प्रारूप यहां तैयार किया गया था।
– 2016 में ट्रम्प के राज्य जीतने से पहले, पेन्सिलवेनिया ने लगातार छह चुनावों में डेमोक्रेट के लिए मतदान किया।
– अमेरिकी चुनाव 2020 के मौजूदा चुनाव यहां एक बार फिर से डेमोक्रेट की बढ़त देखने को मिल रही है।
– यहां पर 20 इलेक्टोरल कॉलेज वोट हैं जो प्रेसीडेंट चुनाव को जीतने के लिए काफी अहम हैं।

5. विस्कॉन्सिन: नतीजे आना बाकी

wisconsin.jpg

– विस्कॉन्सिन जर्मन-अमरीकी और स्कैंडिनेवियाई-अमेरिकी संस्कृति का एक मजबूत केंद्र है।
– इस राज्य में 2020 के चुनाव के परिणामों की घोषणा होना बाकी है।
– यह अमरीका का सबसे बड़ा डेयरी प्रोडक्ट्स उत्पादक राज्य है।
– 2016 में ट्रंप ने यहां के शहरी इलाकों में जीत दर्ज की थी।
– इस बार ट्रंप का जादू राज्य में देखने को नहीं मिल रहा है।
– चुनाव के लिए यहां दस 10 वो इसलिए भी अहम है क्योंकि रूरल और अर्बन इलाके कभी एकमत नहीं देखे गए।

6. नॉर्थ कैरोलीना: नतीजों का इंतजार बाकी है

north-carolina.jpg

– अमरीका को बनाने के लिए मूल 13 राज्यों में से एक है उत्तरी कैरोलिना।
– नॉर्थ ने 1861 में संघ से अलगाव की घोषणा की थी और संघियों में शामिल हो गया था।
– अधिकांश दक्षिणी राज्यों की तरह, उत्तरी कैरोलिना ने लगातार 1876 से 1964 तक डेमोक्रेट के लिए मतदान किया।
– 1968 से, राज्य ने रिपब्लिकन को वोट दिया।
– 2008 में ब्लैक की संख्या ज्यादा होने के कारध बराक ओबामा को काफी सफलता मिली थी।
– 2016 के चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप को 51 फीसदी से ज्यादा वोट मिले थे।

Hindi News / world / America / US Election 2020: स्विंग स्टेट्स तय करेंगे ट्रंप और बाइडन का भविष्य, जानिए किस राज्य ने बदली अपनी निष्ठाएं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.