अमरीका

Louisville Shootout: अमरीका के लुईविल में शूटआउट, 5 लोगों की मौत

Louisville Shooting: अमरीका में गन वॉयलेंस में किसी तरह की कमी देखने को नहीं मिल रही है। हाल ही में अमरीका के केंटकी राज्य के लुईविल शहर में शूटआउट का एक और मामला सामने आया है। इस हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है।

Apr 11, 2023 / 06:36 pm

Tanay Mishra

Louisville Shootout

अमरीका (United States of America) में गन वॉयलेंस (Gun Violence) एक गंभीर समस्या है। गन वायलेंस का हाल ही में एक और मामला सामने आया है। केंटकी (Kentucky) राज्य के लुईविल (Louisville) शहर में शूटआउट की घटना को अंजाम दिया गया है। यह घटना ओल्ड नेशनल बैंक (Old National Bank) में घटित हुई और अमरीकी समयानुसार सुबह करीब 8 बजे हुई। बैंक में काम करने वाले 25 वर्षीय कॉनर स्टर्जन (Connor Sturgeon) नाम के एक शख्स ने इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना को अंजाम देने से तुरंत पहले आरोपी ने अपने एक दोस्त को मैसेज करके इस बारे में बताया।


5 लोगों की मौत, 8 घायल

रिपोर्ट के अनुसार कॉनर ने बैंक के अंदर जाकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अंदर मौजूद लोगों ने इस बात की कल्पना भी नहीं की थी कि ऐसा कुछ होगा। इस अंधाधुंध फायरिंग की वजह से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 8 लोग घायल हो गए। घायलों को यूनिवर्सिटी ऑफ लुईविल अस्पताल ले जाया गया।

जवाबी फायरिंग में शूटर की हुई मौत

शूटआउट की खबर मिलते ही लुईविल की लोकल पुलिस मौके पर पहुंची। वहाँ जवाबी फायरिंग में पुलिस ने शूटर को मार गिराया, जिसकी जानकारी खुद पुलिस की तरफ से दी गई।

https://twitter.com/nytimes/status/1645499409956839428?ref_src=twsrc%5Etfw


यह भी पढ़ें

एलन मस्क के पीएम नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर फॉलो करने के क्या हो सकते हैं मायने? 3 पॉइंट्स में समझें

गन वॉयलेंस में नहीं हो रही कमी

गन वॉयलेंस अमरीका में लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है। अमरीका में गन खरीदना उतना ही आसान है जितना भारत में सब्जी खरीदना। एक छोटा बच्चा भी अमरीका में गन खरीद सकता है और वहाँ गन की खरीद पर कोई सख्त कानून नहीं है।

एक रिपोर्ट के अनुसार अमरीका में इस साल अब तक बड़े लेवल पर शूटआउट के 146 मामले देखे जा चुके हैं। और अभी तो सिर्फ 2023 का चौथा महीना अप्रैल चल रहा है। जिस रफ्तार से अमरीका में गन वॉयलेंस के मामले देखे जा रहे हैं, अगर अमरीकी सरकार गन वॉयलेंस के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठती, तो साल के अंत तक यह आँकड़ा काफी ज़्यादा हो सकता है।


यह भी पढ़ें

इमरान खान ने फिर की भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ, कहा – ‘भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था में उनका बड़ा योगदान’

Hindi News / world / America / Louisville Shootout: अमरीका के लुईविल में शूटआउट, 5 लोगों की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.