bell-icon-header
अंबिकापुर

DJ ban on Eid: ईद मिलादुन्नबी पर इस बार नहीं बजेगा डीजे, मुस्लिम समाज के लोगों ने लिया निर्णय

DJ ban on Eid: 16 सितंबर को शहर में धूमधाम से मनाया जाएगा ईद-मिलादुन्नबी का पर्व, डीजे, धुमाल व प्लास्टिक की वस्तुओं का उपयोग नहीं करने का लिया गया है निर्णय

अंबिकापुरSep 13, 2024 / 09:09 pm

rampravesh vishwakarma

DJ

अंबिकापुर. DJ ban on Eid: डीजे की तीव्र ध्वनि से अब लोगों की जान पर बन आ रही है। तेज आवाज में डीजे बजने की वजह से बलरामपुर जिला निवासी एक युवक ब्रेन हेमरेज का शिकार हो गया। इस घटना से सभी वर्ग के लोग हैरान हैं। इसे देखते हुए अंबिकापुर में मुस्लिम समाज के लोगों ने 16 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी पर डीजे (DJ ban on Eid) नहीं बजाने का निर्णय लिया है।

शहर में 16 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। अंबिकापुर के 12 मस्जिदों की कमेटी के सदर ने सीरतुन्नबी कमेटी मोमिनपुरा के माध्यम से पर्व मनाने का निर्णय लिया गया है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सीरतुन्नबी कमेटी के संरक्षक शफी अहमद के नेतृत्व में वर्ष 2024 के अध्यक्ष (सदर) के रूप में कांग्रेसी नेता दानिश रफीक को चुना गया है। इनके नेतृत्व में संयुक्त रूप से कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें

Ration card renewal last date: राशनकार्ड नवीनीकरण की फिर बढ़ी तारीख, यहां 45 हजार 737 लोगों ने अब तक नहीं कराया ई-केवाईसी

दानिश ने बताई कार्यक्रम की रूपरेखा

सीरतुन्नबी कमेटी के नव मनोनीत अध्यक्ष दानिश रफीक ने बताया कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर डीजे, धुमाल एवं प्लास्टिक की वस्तुओं को पूर्णत: प्रतिबंधित (DJ ban on Eid) किया गया है। उन्होंने बताया कि ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर भव्य जुलूस का भी आयोजन किया जाएगा, जो सुबह 8.30 बजे श्रीगढ़-नवागढ़ सद्भावना चौक से प्रारंभ होगा।
President Danish Rafiq
जूलुस मोमिनपुरा चौक, रसूलपुर चौक, बरेजपारा, जयस्तंभ चौक, अजय किताब घर दुकान से सदर रोड, कादंबी चौक, महामाया चौक, संगम चौक, देवीगज रोड़, घड़ी चौक होते कला केंद्र मैदान में आम जलसा में तब्दील हो जाएगा।
यह भी पढ़ें

DJ loud sound: डीजे की तेज आवाज से ब्रेन हेमरेज का शिकार हो गया युवक, रिपोर्ट देखकर डॉक्टर भी हैरान

DJ ban on Eid: इन्हें किया जाएगा सम्मानित

कमेटी के अध्यक्ष दानिश रफीक ने बताया कि इस वर्ष भी शिक्षा, खेल गतिविधियों सहित सामाजिक गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
DJ ban on Eid
DJ
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मो. इस्लाम कादरी, हाजी रहमत अली, मो. नसीम खान, मो. रशीद पेंटर, सन्नुवर हुसैन, रशीद अंसारी, जिलानी खान, इदरीश खान, नुरुल अमीन सिद्दीकी, अब्बास फिरदौस, अनवर फिरदौस, हाजी यासिन, हाजी शरीफ सहित समाज के समस्त पार्षद जुटे हुए हैं।

संबंधित विषय:

Hindi News / Ambikapur / DJ ban on Eid: ईद मिलादुन्नबी पर इस बार नहीं बजेगा डीजे, मुस्लिम समाज के लोगों ने लिया निर्णय

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.