जिला कांग्रेस की यह रैली (Congressmen protest) मंगलवार को राजीव भवन से प्रारंभ होकर अम्बेडकर चौक से नवापारा मार्ग, आकाशवाणी चौक होते कलेक्टोरेट गई,जो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन सौंप समाप्त हुई। रैली में बाबा साहब अमर रहें और संविधान जिंदाबाद के नारे लगे।
रैली के दौरान लगातार अमित शाह के माफी और इस्तीफे (Congressmen protest) की मांग गूंजती रही। इस दौरान श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब के प्रति अमित शाह की यह अमर्यादित टिप्पणी वास्तव में बाबा साहेब के साथ ही साथ स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्र निर्माताओं के प्रति उनकी और समूचे भाजपा के उस वास्तविक भावना की अभिव्यक्ति है,जिसे वो छिपा के रखते हैं।
यह भी पढ़ें
CG land fraud: राजस्व मंडल के आदेश में कूटरचना कर जमीन फर्जीवाड़ा: 70 में सिर्फ 1 आरोपी ही गिरफ्तार
Congressmen protest: महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण
रैली के दौरान कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रैली (Congressmen protest) मार्ग में मौजूद सभी महापुरुषों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद की माल्यार्पण कर रैली को प्रारंभ किया गया। यहां से रैली महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पहुंच उन्हें माल्यार्पण किया। इसके उपरांत रैली ने संविधान निर्माता बाबासाहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां से रैली नवापारा मोहल्ले मार्ग से होते हुए मदर टेरेसा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि देने के उपरांत पास स्थित शिव मंदिर में रूककर आराधना की।