bell-icon-header
अंबिकापुर

सीएम भूपेश बघेल का अंबिकापुर दौरा आज, 325 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण, जिले को देंगे 359 करोड़ रुपए की सौगात

CM Bhupesh Baghel In Ambikapur : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 सितम्बर को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के प्रवास के दौरान सीतामढ़ी-हरचौका में नवनिर्मित राम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

अंबिकापुरSep 19, 2023 / 12:45 pm

Aakash Dwivedi

सीएम भूपेश भघेल का अंबिकापुर दौरा आज, 325 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण, जिले को देंगे 359 करोड़ रुपए की सौगात

अंबिकापुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 सितम्बर को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के प्रवास के दौरान सीतामढ़ी-हरचौका में नवनिर्मित राम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ सीएम बघेल जिले को 359 करोड़ 83 लाख रूपए की लागत के 325 विकास कार्यों की सौगात देंगे।
यह भी पढें : अंडर-19 वर्ग में स्वर्ण जीत राजधानी की युक्ति बनी प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट, सेबर इवेंट में चंचल ने मारी बाजी

इनमें 156 करोड़ 47 लाख रूपए की लागत के 160 कार्यों का लोकार्पण तथा 203 करोड़ 36 लाख रूपए की लागत के 165 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम में राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को 03 करोड़ रूपए की सहायता राशि के चेक और सामग्री भी वितरित किया जाएगा।
यह भी पढें : Ganesh Chaturthi 2023: आज टोलियां बाजे-गाजे के साथ घर-घर विराजेंगे मंगलमूर्ति, इन शुभ मुहूर्त में करें गणपति की स्थापना और पूजा

मुख्यमंत्री सीतामढ़ी-हरचौका में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत 07 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत से राम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ लोकार्पित किए जाने वाले कार्यों में 22 करोड़ 61 लाख 12 हजार रूपए की लागत के बहरासी से सनबोरा एमपी बार्डर निर्माण कार्य, 11 करोड़ 19 लाख 11 हजार रूपए की लागत के जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के बरौता से भुमका मार्ग पर नेउर नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंचमार्ग निर्माण कार्य, 4 करोड़ 54 लाख 10 हजार रूपए की लागत के बड़काबहरा से केल्हारी मार्ग पर खटम्बर नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंचमार्ग निर्माण कार्य शामिल हैं।
यह भी पढें : विधायक व आयोग अध्यक्ष ने किया शुभारंभ, नवजीवन सोसाइटी में अब हर दिन होगा नियमित योगाभ्यास

मुख्यमंत्री इनके साथ ग्रामीण सड़क विकास योजना के 74.31 करोड़ रूपए की लागत के 87 कार्यों, नल जल योजना के 11.12 करोड़ रूपए के 03 कार्यों, लोक निर्माण विभाग के 42.92 करोड़ रूपए की लागत से सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण के 11 कार्यों, 01 करोड़ 35 लाख रूपए की लागत से 45 देवगुड़ियों के निर्माण कार्यों सहित विभिन्न विभागों के कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
यह भी पढें : देवरानी बोली- कलश यात्रा में शामिल महिला की सोने की चेन चोरी हो गई, जब जेठानी ने अपने गले पर फेरा हाथ तो उड़ गए होश

मुख्यमंत्री जिन कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, उनमें 22.50 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम बहरासी में बनने वाले 132/33 के.व्ही. क्षमता का विद्युत उपकेन्द्र, 13.03 करोड़ रूपए की लागत से कौड़ी मार्ग से पैनारी मार्ग पर हसदेव नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग, 8.81 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम किशोरी से कचोहर मार्ग पर बनिया नाला में पुल निर्माण,
यह भी पढें : धूम-धाम से हुआ भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण, थिरकने लगे विधायक विकास उपाध्याय, देखें वीडियो

4 करोड़ 63 लाख रूपए की लागत से बिछिया टोला से कोतबा मार्ग पर बरने नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंचमार्ग निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग के 93.26 करोड़ रूपए की लागत के सड़क, पुल-पुलिया निर्माण तथा भवन निर्माण कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग नल जल योजना के 21.77 करोड़ रूपए की लागत के छह कार्य, 05.33 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम मट्टा, नगरी, लोहारी, भुआपाठ, त्रिशूली, कर्थराडोल, मसर्रा, रजरावल, हथवारी, झापीडोंगरी एवं एफ.सी.आई. गोदाम के विद्युतीकरण का कार्य शामिल है।

Hindi News / Ambikapur / सीएम भूपेश बघेल का अंबिकापुर दौरा आज, 325 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण, जिले को देंगे 359 करोड़ रुपए की सौगात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.