scriptक्या 1 अक्टूबर से बदलेगा स्कूलों का समय? पढ़ें काम की खबर | Will school timings change from October 1? Read important news | Patrika News
अलवर

क्या 1 अक्टूबर से बदलेगा स्कूलों का समय? पढ़ें काम की खबर

एक अक्टूबर से सरकारी विद्यालयों का समय बदल जाता है। स्कूल सुबह 10 से शाम 4 बजे तक खुलते हैं, लेकिन इस बार समय बदलने पर

अलवरSep 30, 2024 / 11:50 am

Rajendra Banjara

एक अक्टूबर से सरकारी विद्यालयों का समय बदल जाता है। स्कूल सुबह 10 से शाम 4 बजे तक खुलते हैं, लेकिन इस बार समय बदलने पर संशय बना हुआ है। इसकी वजह मौसम में बनी हुई गर्माहट को माना जा रहा है। कई शिक्षक संगठन भी मांग कर रहे हैं कि स्कूलों का समय 15 अक्टूबर के बाद बदला जाए।

अभी तक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है, लेकिन 30 सितंबर को इस पर फैसला होने की उम्मीद है। शिविरा पंचांग में भी एक अक्टूबर से स्कूलों का समय बदलने का उल्लेख किया गया है। इस पंचांग में सर्दियों में स्कूल एक पारी में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक और दो पारी वाले स्कूलों में पहली पारी सुबह 7:30 से 12:30 तक और दूसरी पारी 12:30 से 5:30 तक होती है।

शिक्षक संघ सियाराम ने भेजा ज्ञापन 

राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने शिक्षा मंत्री, प्रमुख शासन सचिव स्कूल शिक्षा एवं निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर को ज्ञापन भेज कर 15 अक्टूबर तक स्कूलों का समय सुबह 7:30 से दोपहर 1 बजे तक ही यथावत रखने की मांग की है। संघ के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि एक अक्टूबर से एकल पारी विद्यालयों के समय में परिवर्तन होने जा रहा है। लेकिन उमस व गर्मी को देखते हुए यह बदलाव 15 अक्टूबर बाद हो।

शिक्षा विभाग ने 2022 और 2023 में भी 15 अक्टूबर बाद स्कूलों का समय बदला था। इस तारीख तक समय सुबह 7:30 से दोपहर 1 बजे तक ही चला था। इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि यही समय लागू रहेगा, लेकिन शिक्षा विभाग आखिरी फैसला कल करेगा।

Hindi News / Alwar / क्या 1 अक्टूबर से बदलेगा स्कूलों का समय? पढ़ें काम की खबर

ट्रेंडिंग वीडियो