अलवर

आरओ को उड़ा ले गया तूफान, गहराया पेयजल संकट

गर्मी के मौसम में पहले ही लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं, वहीं मौसम पलटने के बाद आए तूफान ने और मुसीबत खड़ी कर दी। तेज तूफान आरओ को ही उड़ाकर ले गया जिससे फिर से पानी का संकट पैदा हो गया है।

अलवरJun 11, 2023 / 06:12 pm

Pradeep

आरओ को उड़ा ले गया तूफान, गहराया पेयजल संकट

हरसौली गांव के लोगों के लिए बढ़ी मुसीबत
गोविन्दगढ़. तेज हवा के साथ आया तूफान हरसौली गांव के लोगों के लिए मुसीबत पैदा कर गया। गत वर्ष काफी संघर्ष के बाद ठीक हुआ आरो तूफान में ग्रामीणों का साथ छोड़ हवा में उड़ गया। दरअसल हरसोली गांव में लगा आरो तेज आंधी आने के कारण उड़ गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
ग्रामीण महेंद्र प्रजापत आदि ने बताया कि गांव में पहले ही पानी का बड़ा संकट था। ग्रामीण दूर.दूर से दूसरे गांव से पानी लेकर आते थे। आरओ लगने से उन्हें कुछ राहत मिली थीए लेकिन तेज आंधी के साथ बरसात में आरओ हवा में उड़ गया और मशीन भी नीचे गिर गई। जिसके बाद अब लोगों के सामने पानी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीण धर्मपाल ने कहा कि जलदाय विभाग के अधिकारी जल्द से जल्द इसे ठीक कर फिर पानी की व्यवस्था को सुचारू करेंगे।

गांव में नहीं पीने योग्य पानी
ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव पानी पीने योग्य नहीं है। बहुत ही खारा पानी है। लोग रिचार्ज करवाकर आरो से पानी लाते थेए अब कब आरो लग पाएगा। फिर 3 किलोमीटर दूर से पानी लाना होगा।

आरओ को जल्द ठीक कराएंगे
जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता संजय ने बताया कि आरओ के उडऩे की सूचना ग्रामीणों से प्राप्त हुई है। आरओ को जल्द सही करवाया जाएगा।


जल संकट से दिलाएंगे निजात
खेड़ा महमूद के सरपंच राधा भाटी ने कहा कि जलदाय विभाग के अभियंताओं से चर्चा जारी है। गांव में मीठे पानी के लिए जल्द ही आरो फिर लगवा कर ग्रामीणों को जल संकट से निजात दिलाएंगे।

Hindi News / Alwar / आरओ को उड़ा ले गया तूफान, गहराया पेयजल संकट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.