bell-icon-header
अलवर

Rajasthan New District: राजस्थान के इन नए जिलों में थमा विकास! अफसर बने ’फुटबॉल’, कैसे मिले रफ्तार?

New District in Rajasthan: राजस्थान में विकास को रफ्तार देने के लिए नए जिले बनाए। लेकिन, नए जिलों के आर्थिक ढांचा सुदृढ़ करने के लिए लगाए जा रहे अफसरों को सरकार ने ’फुटबॉल’ बना दिया।

अलवरSep 25, 2024 / 02:45 pm

Anil Prajapat

Alwar News: अलवर। राजस्थान में विकास को रफ्तार देने के लिए सरकार ने नए जिले बनाए, लेकिन नए जिलों के आर्थिक ढांचा सुदृढ़ करने के लिए लगाए जा रहे अफसरों को सरकार ने ’फुटबॉल’ बनाया हुआ है। जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अफसरों को चार-छह महीनों से ज्यादा नहीं टिकने दिया जा रहा। खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ जिलों में भी अफसर लंबी पारी नहीं खेल पा रहे।
पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने अगस्त-2023 में अलवर के टुकड़े कर खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ नए जिले बनाए थे। इन दोनों जिलों के गठन को अभी एक साल ही बीता है, लेकिन यहां कलक्टर और एसपी जैसे बड़े अफसरों का कई बार बदला जा चुका है। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पहली कलक्टर शुभम चौधरी को लगाया गया था। कुछ महीने बाद उनका तबादला कर दिया गया।
वर्तमान में यहां जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल हैं। वहीं, यहां पहली पुलिस अधीक्षक के रूप में रंजीता शर्मा को लगाया गया। फरवरी माह में उनका तबादला कर ज्येष्ठा मैत्रेयी को यहां एसपी लगाया गया। एक सप्ताह के भीतर ही मैत्रेयी को हटाकर वंदिता राणा को एसपी लगा दिया। हाल ही वंदिता राणा का तबादला कर यहां राजन दुष्यंत को एसपी लगाया गया है।

खैरथल-तिजारा में भी उठापटक

राजस्थान के नए जिले खैरथल-तिजारा जिले में पहले कलक्टर ओमप्रकाश बैरवा थे। फिर हनुमानमल ढाका को कलक्टर लगाया गया। तीसरी कलक्टर के रूप में आर्तिका शुक्ला को लगाया। अब यहां किशोर कुमार को जिला कलक्टर लगाया गया है। खैरथल-तिजारा जिले में पहले एसपी सुरेन्द्र सिंह लगाए गए। फरवरी माह में उनका तबादला हो गया। भिवाड़ी एसपी अनिल कुमार व ज्येष्ठा मैत्रेयी के पास यहां अतिरिक्त कार्यभार रहा। इसके बाद मनीष चौधरी को यहां एसपी लगाया गया।

यह भी पढ़ें

Rajasthan Rain: IMD की चेतावनी… राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन इन जिलों में होगी बारिश

भिवाड़ी में डेढ़ साल में 8 एसपी बदले

सरकार ने अलवर को क्रिटिकल मानते हुए अगस्त-2019 में भिवाड़ी को पुलिस जिला बनाया था। भिवाड़ी पुलिस जिले का हिस्सा हरियाणा बॉर्डर से लगता हुआ है। इसके चलते यहां संगीन अपराधों का ग्राफ काफी अधिक रहता है, लेकिन राज्य सरकार यहां सुरक्षा की कमान संभालने के लिए आने वाले पुलिस अधीक्षकों को ज्यादा दिन नहीं टिकने दे रही। पिछले डेढ़ साल में यहां 8 एसपी बदल चुके हैं। आईपीएस शांतनू कुमार करीब एक साल भिवाड़ी एसपी रहे। इनका फरवरी-2023 में यहां तबादला कर दिया गया।
यह भी पढ़ें

राजस्थान के नए जिलों की चर्चा से डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को क्यों किया साइड लाइन? पढ़ें इन साइड स्टोरी

इसके बाद आईपीएस अनिल बेनीवाल को भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक की कमान सौंपी गई। बेनीवाल का कार्यकाल तीन माह का रहा। जून माह में आईपीएस विकास शर्मा को भिवाड़ी एसपी लगया। शर्मा मात्र दो माह भिवाड़ी एसपी पद पर रहे। अगस्त में आईपीएस करण शर्मा को एसपी लगाया गया। दो महीने बाद विधानसभा चुनाव आचार संहिता लगते ही अक्टूबर माह में उन्हें एपीओ कर दिया गया। उनकी जगह आईपीएस योगेश दाधीच को लगाया। दाधीच का तबादला कर भिवाड़ी में अनिल कुमार को एसपी लगाया। उनका तबादला कर वंदिता राणा को लगाया। कुछ ही दिन में राणा का ट्रांसफर कर यहां ज्येष्ठा मैत्रेयी को एसपी लगा दिया।
यह भी पढ़ें

Rajasthan Cabinet Meeting: भजनलाल कैबिनेट बैठक की दूसरी बार क्यों बदली तारीख? सामने आई ये बड़ी वजह


यह भी पढ़ें

दशहरे से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिल सकती है खुशखबरी, कैबिनेट मीटिंग में होगा ये बड़ा फैसला!

संबंधित विषय:

Hindi News / Alwar / Rajasthan New District: राजस्थान के इन नए जिलों में थमा विकास! अफसर बने ’फुटबॉल’, कैसे मिले रफ्तार?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.