scriptविवाहिता की मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज  | Patrika News
अलवर

विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज 

दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता की उसके पति और ससुराल वालों ने कथित तौर पर हत्या कर दी। आरोप है कि दहेज़ में एक स्कॉर्पियो कार और 10 लाख दी डिमांड की गई थी। सानू (मृतक विवाहिता) अलवर के अकबरपुर के धवाला गांव की थी। महिला के पिता ने उसके पति, ससुर, चाचा […]

अलवरJun 26, 2024 / 02:08 pm

Rajendra Banjara

दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता की उसके पति और ससुराल वालों ने कथित तौर पर हत्या कर दी। आरोप है कि दहेज़ में एक स्कॉर्पियो कार और 10 लाख दी डिमांड की गई थी। सानू (मृतक विवाहिता) अलवर के अकबरपुर के धवाला गांव की थी। महिला के पिता ने उसके पति, ससुर, चाचा ससुर और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।

महिला 2015 में अपनी शादी के बाद से ही प्रताड़ित और दहेज की मांग का सामना कर रही थी। वह गंभीर हालत में मिली थी और उसके शरीर पर चोट के निशान थे और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को पीटा गया और जहर देकर मार दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला अपने पीछे नौ साल का बेटा और दो साल की बेटी छोड़ गई है।

Hindi News/ Alwar / विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज 

ट्रेंडिंग वीडियो