अलवर

जिले में करीब आधा घंटे गिरे नींबू के आकार के ओले,देखें वीडियो

अलवर. जिले में शुक्रवार को मौसम ने कई रूप दिखाए। सुबह बूंदाबांदी हुई, दोपहर में धूप खिली, शाम होते- होते आसमान पर बादल छा गए और शाम को बारिश हुई। वहीं अलवर शहर के आसपास के गांवों सहित जिले में कई स्थानों पर ओलों की चादर बिछ गई। बारिश एवं ओलावृष्टि से मौसम ठंडा हो गया। शहर में बारिश होने से जगह- जगह पर पानी भर गया। मौसम में बदलाव के चलते दिन व रात के तापमान में बड़ा अंतर हो गया है। शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 32 .5 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री पर पहुंच गया।

अलवरApr 01, 2023 / 12:08 pm

jitendra kumar

2 years ago

Hindi News / Videos / Alwar / जिले में करीब आधा घंटे गिरे नींबू के आकार के ओले,देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.