अलवर

औद्योगिक क्षेत्रों में होंगे 19 करोड़ रुपए के विकास कार्य

अलवर. रीको अलवर जोन के अंतर्गत आने वाले औद्योगिक क्षेत्रों में 19 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें सडक़ निर्माण, इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने एवं पौधरोपण सहित सौंदर्यीकरण के कार्य शामिल हैं। हालांकि औद्योगिक क्षेत्रों के विकास पर खर्च होने वाली यह राशि बहुत ही कम है, लेकिन विभाग सीमित राशि से ही व्यवस्थाओं में सुधार का दावा कर रहा है।

अलवरJun 13, 2023 / 09:50 pm

bhuvanesh vashistha

औद्योगिक क्षेत्रों में होंगे 19 करोड़ रुपए के विकास कार्य

औद्योगिक क्षेत्रों में होंगे 19 करोड़ रुपए के विकास कार्य
– एमआइए औद्योगिक क्षेत्र पर रहेगा विशेष फोकस
-खैरथल में बनेगा फायर स्टेशन
अलवर. रीको अलवर जोन के अंतर्गत आने वाले औद्योगिक क्षेत्रों में 19 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें सडक़ निर्माण, इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने एवं पौधरोपण सहित सौंदर्यीकरण के कार्य शामिल हैं। हालांकि औद्योगिक क्षेत्रों के विकास पर खर्च होने वाली यह राशि बहुत ही कम है, लेकिन विभाग सीमित राशि से ही व्यवस्थाओं में सुधार का दावा कर रहा है।
10 औद्योगिक क्षेत्रों विकास कराना चुनौतीपूर्ण

रीको के अलवर जोन में अंतर्गत एमआईए, एमआईए विस्तार, एग्रो फूड पार्क, एमआईए साउथ ईस्ट जोन, एमआईए साउथ ईस्ट जोन विस्तार, राजगढ़, खैरथल, खेरली, थानागाजी व पुराना औद्योगिक क्षेत्र अलवर शामिल है।
किस कार्य के लिए कितना बजट

एमआईए में सडक़ निर्माण व इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के लिए 11 करोड़ एवं नालियों की मरम्मत पर 2 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसी प्रकार औद्योगिक क्षेत्रों में 6 हजार 500 पौधे लगाने व इसकी देखरेख पर 50 लाख रुपए खर्च होंगे। इसके लिए 5 साल का ठेका दिया गया है। इसके साथ ही राजगढ़ में साढ़े आठ लाख रुपए की लागत से 1 ट्यूबवैल लगाया जाएगा। वहीं, खैरथल मेें फायर स्टेशन निर्माण पर 1 करोड़ व अग्रिशमन वाहन की खरीद पर 50 लाख रुपए खर्च होंगे। इसके लिए कार्यादेश दिया जा चुका है।
अभी क्या विकास कार्य हो रहे

औद्योगिक क्षेत्रों में 6 करोड़ रुपए की राशि से रोड़ लाइट ठीक कराने व नालियों की साफ-सफाई का कार्य अप्रेल से चल रहा है। इसके साथ ही राजगढ़ में 19 लाख रुपए की लागत से सडक़ किनारे इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य किया जा रहा है।
अधिक से अधिक विकास कार्य कराने के प्रयास

औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए 30 करोड़ रुपए की राशि की मांग की गई थी। इस पर मुख्यालय की ओर से 19 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए अधिक से अधिक कार्य कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
-परेश सक्सेना, यूनिट हैड, रीको अलवर।

Hindi News / Alwar / औद्योगिक क्षेत्रों में होंगे 19 करोड़ रुपए के विकास कार्य

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.