नामदेव महाराज का जयंती समारोह में निकाली शोभायात्रा
नामदेव छीपा समाज समिति की ओर से ढिगावडा गांव में बुधवार को नामदेव महाराज का जयंती समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। ढिगावडा गांव के नामदेव महाराज के मंदिर से डीजे के साथ नामदेव जी महाराज की भव्य शोभायात्रा एवं सरस्वती मां व कृष्ण भगवान की आकर्षक शुरू होकर मुख्य मार्गो से होती हुई वापस मंदिर पहुंची। शोभायात्रा के दौरान महिलाएं एवं पुरुष भजन गाते व नृत्य करते हुए चले। मंदिर से नामदेव महाराज की पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरित किया गया।