bell-icon-header
अलवर

अमृत भारत स्टेशन योजना: अलवर जंक्शन पर काम शुरू, क्या है खास? देखें

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अलवर जंक्शन पर काम शुरू हो गया है। परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है और पहले चरण में जंक्शन पर लिफ्ट स्थापित करने और नवीनीकरण पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इसके बाद जंक्शन के बाहर बहुमंजिला पार्किंग क्षेत्र बनाने और सड़कों को चौड़ा करने का काम किया जाएगा।

अलवरDec 11, 2023 / 12:33 pm

Ramkaran Katariya

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अलवर जंक्शन पर काम शुरू हो गया है। परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है और पहले चरण में जंक्शन पर लिफ्ट स्थापित करने और नवीनीकरण पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इसके बाद जंक्शन के बाहर बहुमंजिला पार्किंग क्षेत्र बनाने और सड़कों को चौड़ा करने का काम किया जाएगा।

रेलवे की अमृत भारत स्टेशन योजना में अलवर जंक्शन भी शामिल है, जो जंक्शन पर पुनर्विकास में 20.61 करोड़ रुपये खर्च कर पुनर्विकास करने की योजना बना है। वर्तमान में, यात्रियों की सुविधा के लिए रिटायरिंग रूम और वेटिंग एरिया के नवीनीकरण का काम किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इसके बाद जंक्शन पर तीन लिफ्ट लगाई जाएंगी तथा यात्रियों के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार बनाए जाएंगे।

इसके साथ जंक्शन के सामने वाहनों के लिए मल्टी स्टोरी पार्किंग व सर्कुलेटिंग एरिया बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके बाद जंक्शन के बाहर रोड चौड़ा किया जाएगा और पार्क बनाया जाएगा। साथ ही जंक्शन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है।

शॉपिंग सेंटर भी बनाया जाएगा : जंक्शन पर बनाए जाने वाले फुट ओवरब्रिज पर शॉपिंग सेंटर भी बनाया जाएगा। इसके अलावा कोच इंडिकेशन बोर्ड लगाए जाएंगे। वेटिंग रूम, स्टेशन बिल्डिंग के आंतरिक व बाहरी भाग में उत्कृष्ट साज-सज्जा, नए प्लेटफॉर्म शेल्टर, दिव्यांगों के अनुकूल सुविधाएं आदि विकसित की जाएगी।

Hindi News / Alwar / अमृत भारत स्टेशन योजना: अलवर जंक्शन पर काम शुरू, क्या है खास? देखें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.