बड़ी बहन बाहर बर्तन साफ कर रही थी घटना के दौरान रूपाली की बड़ी बहन बाहर बर्तन साफ कर रही थी। बर्तन साफ कर जब वह आई तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा खटखटाने पर भी अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर उसके कूलर को खिसकाकर खिडक़ी में से देखा तो रूपाली फंदे से लटकी हुई थी। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और दरवाजा तोडकऱ देखा तो रूपाली का शव फंदे से लटका हुआ था।
पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे घटना की सूचना मिलने के बाद सहायक पुलिस अधीक्षक आईपीएस विकास सांगवान और कोतवाल राजेश शर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। इससे पहले परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतार लिया था। पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल के मुर्दाघर में पहुंचाया।
माता-पिता दोनों मजदूरी पर गए थे पुलिस ने बताया कि मृतका रूपाली का पिता खेमचंद केडलगंज में आढ़तिया के यहां तुलाई का काम करता है तथा उसकी मां घरों में काम करती है। घटना के दौरान माता-पिता दोनों ही घर पर नहीं थे। वह अपने अपने काम पर गए हुए थे।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बेटी के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर सुनते ही माता-पिता दोनों तुरंत घर पहुंचे। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।