विधायक मंत्री के उत्तर से संतुष्ट नहीं विधायक शर्मा ने कहा कि मंत्री के उत्तर में बताए गए होटलों से ज्यादा निजी रिसोर्ट व होटल सरिस्का अभयारण्य क्षेत्र में संचालित हो रहे हैं। उन्होंने जानकारी चाही कि नियम के विपरीत निर्माण के लिए दोषी वन अधिकारियों के खिलाफ सरकार उचित कार्रवाई करने की मंशा रखती है, इस पर मंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया। साथ ही उन्होंने वन राज्य मंत्री से पूछा कि सरकार गुजरात की तर्ज पर गेस्ट हाउस या होली डे होम बनाने की अनुमति देने की मंशा रखती है। साथ ही सरिस्का में पाण्डुपोल हनुमान मंदिर में मंगलवार व शनिवार को निशुल्क वाहन जाने की अनुमति देने की मंशा रखती है। इन सवालों पर वन मंत्री चुप्पी साध गए। इन सवालों पर मंत्री ने सिर्फ इतना कहा कि सरिस्का क्षेत्र में राजस्व भूमि, टाइगर रिजर्व में भर्तृहरि धाम, भर्तृहरि तिराहा, कुशलगढ़ तिराहा, तालवृक्ष, नारायणी माता का धाम आदि पर करीब 300 छोटी दुकानें, ढाबे, टीन शेड, खोखे बने हैं। इनसे लोग रोजगार पा रहे हैं, वहीं गुजरात की तर्ज पर यहां कोई विचार नहीं है।